Advertisement

केंद्र सरकार के प्रति पूर्वाग्रह से कार्य कर रही है भूपेश सरकार : बृजमोहन

रायपुर । वरिष्ठ भाजपा नेता एवं रायपुर दक्षिण विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने भूपेश सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की यह राज्य सरकार पूर्वाग्रह से कार्य कर रही है और केंद्रीय योजनाओं का लाभ प्रदेश की जनता को देने में आनाकानी करती है। छत्तीसगढ़ की जनता के हितों को दरकिनार कर वह केवल वही काम कर रही है जिसमें उन्हें भ्रष्टाचार करने का अवसर मिले।

बृजमोहन अग्रवाल ने यह बात केंद्र की योजनाओं के हितग्राहियों के लिए शहर भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रम के समापन अवसर पर कही। यह आयोजन भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में संपन्न हुआ।

विधायक अग्रवाल ने कहा कि पिछले 9 सालों में भारत की गरीब महिलाओं के जीवन में अमूलचूक परिवर्तन आया है। बचत की भावना को बढ़ाने के लिए जनधन खाता खुलवाए गए, धुंए से मुक्ति के लिए उज्जवला गैस कनेक्शन प्रदान किया गया, गरीबों को आवास, नल प्रदान करने, बहनों के नाम राशन कार्ड की योजना बनाई। परंतु छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार जानबूझकर केंद्रीय योजनाओं में रोड़े अटकाने का काम आ रही है।

उन्होंने कहा कि कोरोना काल के दौरान सभी भारत वासियों को मुफ्त टीका लगाने का प्रावधान केंद्र की भाजपा सरकार ने किया। कोरोना काल से लेकर आज 3 साल हो गए गरीबों को 35 किलो नियमित मिल रहे चावल के अलावा 5 किलो मुक्त अनाज अलग से दिया जा रहा है।

बृजमोहन ने कहा कि जनता को मूर्ख बना कर कांग्रेस ने प्रदेश में सरकार बनाई है। जिन वादों के साथ उन्होंने सरकार बनाया अब वे सारे वादों से मुकर रहे हैं। युवाओं को 2500/- बेरोजगारी भत्ता, पूर्ण शराबबंदी, स्व सहायता समूह का कर्जा माफ, पट्टा प्रदान करने का वादा वे भूल गए हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

इस अवसर बृजमोहन अग्रवाल ने केंद्रीय योजनाओं से लाभान्वित महिलाओं से मुलाकात की और सेल्फी ली। उन्होंने महिलाओं से कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही देश और प्रदेश की जनता के प्रति निष्ठा और ईमानदारी से काम करती है। प्रत्येक योजनाओं का लाभ जन-जन को मिले इस दिशा में आगे बढ़ती है। इसलिए जरूरी है कि आगामी नवंबर माह में होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रदेश की कांग्रेस सरकार को सत्ता से हटाकर भाजपा को पुनः सेवा का अवसर देना है।

कार्यक्रम में महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत, नगर निगम की नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे, विभा अवस्थी, ममता चंद्राकर, स्वप्निल मिश्रा, आशा दुबे, महिला मोर्चा की रायपुर जिला अध्यक्ष सीमा संतोष साहू, किरण बघेल, अनिता महानंद, मनीषा चंद्राकर, हरशीला रूपाली शर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में महिला मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित थी।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57