Advertisement

आज का राशिफल, 28 फरवरी 2023

मेष: Horoscope Today, आज का राशिफल 28 फरवरी दिन सोमवार को चंद्रमा का संचार मकर राशि में हो रहा है। चंद्रमा के इस संचार से मेष राशि वालों के लिए सप्ताह का आरंभ आनंददायक और सुखद रहने वाला है। कुंभ राशि वालों को व्यावसायिक क्षेत्र में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। अन्य राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा आइए देखें क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे..गणेशजी मेष राशि वालों के लिए कह रहे हैं कि आप सरकार से किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तरीके से लाभ प्राप्त कर सकते हैं। यदि आप समय पर अवसर का पूर्ण रूप से उपयोग कर लेते हैं, तो आपका व्यावसायिक जीवन आपको भविष्य में अत्यधिक लाभ प्रदान कर सकता है। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।

भाग्य आज 80 प्रतिशत आपका साथ देगा। शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।

वृषभ राशि वालों के लिए गणेशजी कह रहे हैं कि आज आपका आत्मविश्वास और साहस चरम पर रहेगा। राजनीति या सामाजिक कार्यों से जुड़े लोग कई बैठकों आदि में भाग लेंगे। आपको सम्मान मिलेगा और कुछ नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। कामकाज के संबंध में दूर की यात्राएं संभव है। धन का निवेश करने के लिए आज का दिन उत्तम है, पॉलिसी, शेयर मार्किट में आप धन निवेश कर सकते हैं। आप जटिल समस्याओं का समाधान पाएंगे।भाग्य आज 79 प्रतिशत तक आपके साथ हैं। शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाएं। मार्च मासिक आर्थिक राशिफल: धन और करियर के मामले में इस महीने ये राशियां रहेंगी लकी

कर्क: कर्क राशि वालों के लिए गणेशजी कहते हैं कि आज मिश्रित परिणाम संभव हैं लेकिन वे आपके पक्ष में रहेंगे। अनुत्पादक गतिविधियों में अपना समय और ऊर्जा बर्बाद न करें। अपने निर्णयों पर उचित ध्यान दें। ईश्वर का ध्यान करने से मानसिक शांति मिलेगी। आपके अंदर नया जोश और उत्साह देखने को मिलेगा। यदि आप कोई निवेश करना चाहते हैं तो विशेषज्ञ मार्गदर्शन लेना उचित रहेगा।आपका भाग्य आज 85 प्रतिशत रहेगा। शिव चालीसा का पाठ करें। सिंह: गणेशजी सिंह राशि वालों के लिए कह रहे हैं कि यह आपके लिए भाग्यशाली अवधि नहीं है। पारिवारिक जीवन में भाई-बहनों से विवाद के कारण अस्थिरता हो सकती है। प्रेम संबंध यथावत रहेंगे। संतान द्वारा सराहनीय काम आज होगा, जिससे सम्मान में वृद्धि होगी। समर्पित परिश्रम से आप वरिष्ठों को संतुष्ट कर सकते हैं और आपको आर्थिक लाभ भी प्राप्त हो सकता है। आज भाग्य 95 प्रतिशत आपके पक्ष में रहेगा। महामृत्युंजय मंत्र का जप करें।

कन्या: गणेशजी कन्या राशि वालों के लिए कह रहे हैं कि आपके पास नए अवसर होंगे और उनका उपयोग करके लाभ प्राप्त करेंगे। सरकार की तरफ से कारोबारियों वित्तीय समृद्धि का आश्वासन मिलेगा। व्यवसाय में तरक्की पाने के लिए आप जी तोड़ मेहनत करेंगे। कार्यक्षेत्र में आज धन लाभ होगा। लेकिन पारिवारिक जीवन में गड़बड़ी, परिवार की बिगड़ती स्वास्थ्य-सदस्य और संपत्ति के मामलों पर विवाद आपको निरंतर तनाव में रखेंगे। भाग्य आज 82 प्रतिशत आपका साथ देगा। शिव तांडव स्तोत्र का पाठ करें।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

तुला: तुला राशि वालों के लिए गणेशजी कह रहे हैं कि व्यावसायिक संदर्भ में नए व्यापार संबंधों और सौदों को अंतिम रूप देने के लिए के लिए यह एक अनुकूल अवधि है। प्रेम संबंधों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। आपको अपने मित्र एवं परिचितों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। विवाहित जातकों के लिए आवेग के कारण जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है। भाग्य आज 90 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। शिव का रुद्राभिषेक करें। गुरु अस्त, अगले 1 महीने इन उपाय से पाएंगे सुख समृद्धि।

वृश्चिक: वृश्चिक राशि वालों के लिए गणेशजी कह रहे हैं कि आप एक नई एसोसिएशन या साझेदारी में प्रवेश कर सकते हैं। आप व्यावसायिक परियोजनाओं में प्रति उत्साही और आश्वस्त हैं, अत: आप भविष्य में पूर्ण सफलता प्राप्त कर पाएंगे। यदि कोई कानूनी मामला लंबित है तो अदालती मामलों में सफलता का संकेत मिल सकता है। भाग्य आज 76 प्रतिशत तक आपके साथ हे। गरीब व जरूरतमंद को दान करें।

धनु: धनु राशि वालों के लिए गणेशजी कह रहे हैं कि आज आपको जीवनसाथी या सहयोगियों का साथ आधे-अधूरे मन से मिलेगा। इसके कारण आप किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पाएंगे। यह स्थिति आपको मानसिक उलझन और तनाव में डालेगी। आपकी मनोरंजन के साधनों की तरफ रुचि रहेगी। ऐसे समय में बेहतर होगा कि अपनी कमजोरियों को किसी के आगे ना बताएं चाहे वह कितना भी करीबी क्यों ना हों। आपका भाग्य आज 75 प्रतिशत रहेगा। शिवलिंग पर जल में चावल मिलाकर चढ़ाएं।

मकर:गणेशजी मकर राशि वालों के लिए कह रहे हैं कि व्यावसायिक रूप से आप प्रगति करेंगे। अपने कार्यों के लिए कार्यस्थल पर आप प्रशंसा के पात्र बन सकते हैं। आप किसी ऐसे कार्य को अंजाम दे सकते हैं, जिससे आपके परिवार का नाम रोशन होगा। आप में से कुछ लोग एक नए संघ या साझेदारी में प्रवेश कर सकते हैं। प्रतिद्वंद्वी आपको कोई नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे। स्थिर आय आपको बेहतर स्थिति के लिए प्रोत्साहित करती रहेगी। आज भाग्य 90 प्रतिशत आपके पक्ष में रहेगा। शिव चालीसा का पाठ करें।

कुंभ:गणेशजी कुंभ राशि वालों के लिए कह रहे हैं कि व्यावसायिक क्षेत्र में आज आपको आपको बहुत अच्छे परिणाम मिलेंगे। प्रभावशाली लोगों से संपर्क लाभकारी रहेंगे। आप कामकाज में अपना पूर्ण सहयोग देंगे। किसानों को आज मौसम की मार झेलने को मिल सकती है। व्यवसायियों को साझेदारी या एसोसिएशन के माध्यम से अच्छा लाभ मिल सकता है। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। भाग्य आज 81 प्रतिशत आपका साथ देगा। भगवान शिव की माता पार्वती के साथ पूजा करें। भोजन के समय इन गलतियों से होते हैं गरीब और बीमार ।

मीन: मीन राशि वालों के लिए गणेशजी कह रहे हैं कि आज का दिन आप में से कुछ के लिए काफी विवादास्पद साबित हो सकता है। व्यवसाय तथा धन के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको अपने वरिष्ठों की उपेक्षा का सामना करना पड़ेगा और आपके सहयोगी अपनी कमजोरियों को भुनाने और खेल बिगाड़ने का काम करेंगे। भाग्य आज 92 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। महामृत्युंजय मंत्र का जप करें।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47