Advertisement

गन प्वाईंट पर युवक का किडनेप कर पांच लाख मांगे

गुडग़ांव। सेक्टर-40 थाना क्षेत्र में गन प्वॉईंट पर युवक को कार में बंधक बनाकर पांच लाख रुपये की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। आरोपी बाद में ढ़ाई लाख रुपये फिरौती के रूप में वसूलने के बाद पीडि़त को झज्जर में छोडक़र फरार हो गए। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी। वहीं क्राइम ब्रांच की टीम भी छानबीन में जुट गई है। दरअसल, दिल्ली के महिपालपुर में रहने वाले नितिन कुमार मैन पावर सप्लाई का काम करते हैं। उनको विक्की नामक युवक ने 25 फरवरी की दोपहर फोन करके आइटी सेक्टर के लिए लडक़े मांगे और उसे गुडग़ांव के स्टार मॉल के निकट बुलाया। नितिन दोपहर करीब साढ़े तीन बजे स्टार मॉल के निकट पहुंचा तो वहां पर विक्की के साथ दो-तीन अन्य युवक भी खड़े थे। जो वेन्यू और मारुति स्विफ्ट कार से आए थे। विक्की व एक अन्य ने बात करने बहाने नितिन को जबरन वेन्यू कार में बैठा लिया और उसे गन प्वाईंट पर ले लिया। इसके बाद उन्होंने नितिन से कहा कि वह अपने घर से पांच रुपये का इंतजाम करवा ले वरना जान से हाथ धोना पड़ेगा।इसके बाद आरोपी उसका किडनेप कर भिवानी ले गए। जहां आरोपियों ने नितिन से अपने घर वालों से बात कर फिरौती के पैसे दिल्ली के वसंत कुंज में दीप पब्लिक स्कूल के निकट एक साथी को देने को कहा। जिसके बाद नितिन ने अपने दोस्त रोहित को फोन करके घर से पैसे पहुंचाने की बात कही, लेकिन घर पर ढ़ाई लाख रुपये थे। उसे लेकर रोहित ने निर्धारित जगह पर खड़े युवक को दे दिए। इसके बाद आरोपियों ने नितिन को झज्जर में बस स्टैंड के नजदीक लाकर छोड़ दिया। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया और कार्रवाई शुुरु कर दी। मामले में एसीपी क्राईम प्रीतपाल सिंह ने कहा कि पुलिस के अलावा क्राईम ब्रांच की टीम आरोपितों की तलाश में जुट गई हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उनकी गिरफ्तारी के बाद ही मामले की पूरी सच्चाई सामने आएगी।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57