Advertisement

फौजी की हत्या करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी

नारनौल। नारनौल के गांव गहली में पुरानी रंजिश के चलते असम राइफल के जवान की कुल्हाड़ी व गोली मारकर हत्या करने के मामले में सदर थाना पुलिस ने 48 घंटे के भीतर ही वारदात को अंजाम देने वाले 3 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में मृतक के परिजनों ने तरुण उर्फ चिक्कू, प्रदीप, सुजित, सुनील, अनिल, कमला, सुमन, जितेंद्र, राजेश सहित एक अज्ञात के खिलाफ सदर थाना पुलिस में शिकायत दी थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करते हुए आरोपितों की धरपकड़ शुरू कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में कमला व उर्मिला नामक महिला को गिरफ्तार किया था। पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस ने 48 घंटे के भीतर ही वारदात को अंजाम देने वाले 3 आरोपितों को भी पकड़ लिया है। इस मामले में पुलिस द्वारा अबतक 5 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 25 अप्रैल 2022 को शिकायतकर्ता पीड़िता ने अजय पुत्र भूप सिंह निवासी गहली के खिलाफ शिकायतकर्ता को जबरदस्ती गाड़ी में डालकर ले जाने की शिकायत दर्ज कराई गई थी।जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच करते हुए तसदीक के दौरान मामले में शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए आरोप सच्चे नहीं पाए गए। जांच के बाद मामले में निरस्त रिपोर्ट अंकित की गई थी।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57