Advertisement

गोलियों से भूनकर कैब चालक की हत्या करने के तीन आरोपी पकड़ाए- अब तक 5 आरोपी गिरफ्तार

गुडग़ांव। सिकंदरपुर क्राईम ब्रांच ने सरस्वती एंक्लेव में गोलियों से भूनकर कैब चालक की हत्या करने के तीन आरोपियों ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इस मामले में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया और तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। दरअसल, 21 फरवरी की देर रात सेक्टर-10ए थाना क्षेत्र में बाइक सवार नकाबपोश तीन बदमाशों ने सरस्वती एन्क्लेव में एक कैब चालक राहुल सोलंकी को गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। गोलियों की आवाज सुनकर राहुल की पत्नी नीतू और बहन सुरजमुखी बाहर आईं। दोनों ने बदमाशों का पीछा किया, लेकिन बदमाश उन्हें भी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। इस हत्याकांड की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्रोई गैंग ने ली थी। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी। सेक्टर-10 थाना पुलिस ने मामले में 2 आरोपी दीपक राघव व दिवस को वारदात के कुछ घंटे बाद ही गिरफ्तार कर लिया।इसके बाद सिकंदरपुर क्राईम ब्रांच ने इस वारदात को अंजाम देने वाले तीनों आरोपियों को गुरुग्राम गांव नजदीक माता मंदिर से काबू कर लिया। जिनकी पहचान मयंक उर्फ मोनू, मोहित नागर उर्फ जयकाल व अमित उर्फ काली के रूप में हुई। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि मृतक राहुल ने करीब 10 वर्ष पहले आरोपी अमित उर्फ काली के पिता की हत्या की थी। जिसकी रंजिश रखते हुए इसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर योजना बनाई और वारदात को अंजाम दिया गया था। बता दें कि राहुल की हत्या के बाद रितिक नामक गैंगस्टर ने फेसबुक पर पोस्ट डालकर कहा था कि लारेंस बिश्नोई गैंग ने यह हत्या की है। बॉक्सर रितिक नाम के युवक ने पोस्ट में लिखा है कि राहुल सोलंकी को उनके ही आदमियों ने मारा है। जो भी कौशल, नीरज बवाना और बंबीहा गु्रप का साथ देगा उसका भी हाल ऐसा ही होगा। साथ ही इसी पोस्ट में धमकी दी कि गुरुग्राम से लेकर रेवाड़ी कर शराब के सारे ठेके इस बार हम लेंगे। पोस्ट में लॉरेंस, काला जठेड़ी, गोल्डी बराड़ व गोगी मान को भी टैग किया गया था। इस पोस्ट के बाद माना जा रहा था कि राहुल की हत्या लॉरेंस और कौशल चौधरी के बीच चल रही गैंगवार के चलते की गई।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57