Advertisement

बच्चे का किडनेप कर, कुकर्म के बाद गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

गुडग़ांव। सेक्टर-10 थाना क्षेत्र में दस साल के बच्चे का किडनेप कर उसकी गला रेतकर हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बच्चा आरोपी को पहचानता था। जिसके चलते आरोपी ने कुकर्म करने के बाद बच्चे की गला रेतकर हत्या कर दी और परिजनों को गुमराह करने के लिए दो लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर बच्चे का शव आईएमटी मानेसर के एरिया में कूड़े के ढ़ेर से बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर उसे अदालत में पेश करेगी। पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-10 थाना पुलिस को एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि वह यहां किराए के मकान में रहता है। उसका 10 वर्षीय बेटा 26 फरवरी की सांय करीब 5.30 बजे खेलने के लिए बाहर गया था, लेकिन वापस नहीं आया। इसके बाद रात 7:30 बजे उनके मोबाईल फोन पर एक कॉल आई। जिसमें फोन करने वाले ने कहा कि लडक़े को जिंदा चाहते हो तो दो लाख रुपये लेकर आईएमटी चौक मानेसर आ जाओ। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया और मामले की गंभीरता के मद्देनजर बच्चे की खोज के लिए कई टीमें गठित की गई। देर रात ही सेक्टर-10, थाना पुलिस की एक टीम ने आरोपी को आईएमटी मानेसर से काबू कर लिया। आरोपी की पहचान 24 वर्षीय प्रिंस के रुप में हुई।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57