Advertisement

गोहाना में एक ही दिन तीन स्थानों पर हुई मारपीट, जमकर चले लाठी-डंडे

गोहाना। शहर में एक दिन में रंजिश के तहत तीन लड़ाई झगड़े का मामला सामने आया है। जिसमें 5 से 6 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज अलग-अलग अस्पताल में चल रहा है। पुलिस दर्जनों लोगों पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। बता दें कि पहली घटना गोहाना रोहतक रोड पर बस स्टैण्ड के पास की है, जहां होटल में ग्राहकों को लेकर दूसरे होटल संचालक की आपस में कहा सुनी हो गई। जिसमें एक युवक को दूसरे होटल संचालक और लोगों ने चाकू घोंप दिया। साथ ही लाठी डंडों से घेर कर बुरी तरह से पीटकर घायल कर दिया। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।वहीं एक दूसरी वारदात गोहाना के फौवारा चौक के पास की है, जहां पुरानी रंजिश को लेकर कुछ बाइक सवार युवकों ने एक युवक को रस्ते में रोक कर लाठी डंडों से उसकी पिटाई कर दी। जिसमें युवक बुरी तहर से घायल हो गया। तीसरी घटना गोहाना के गुडा रोड की है, जहां आईटीआई में पढ़ने वाले युवकों में आपसी कहा सुनी को लेकर कुछ युवक में दो युवको का रास्ता रोक कर जान लेवा हमला कर दिया जिसमें दो युवक घायल हो गए है। पुलिस ने तीनों मामलों में केस दर्ज जांच शुरू कर दी है। जिसके बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57