Advertisement

बन्दियों के मनोरंजन के लिए जेल में हुआ सांस्कृतिक व देशभक्ति कार्यक्रम

यमुनानगर। महानिदेशक कारागार मोहम्मद अकिल के दिशा-निर्देशों की अनुपालना में जेल में परिरूद्व बन्दियों को तनावमुक्त रखने व उनके मनोरजंन के उद्देश्य से हरियाणा लोक कला परिषद, अंबाला मंडल के सौजन्य से जिला जेल यमुनानगर में एक सांस्कृतिक व देशभक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कलाकारों ने देशभक्ति व सांस्कृतिक प्रस्तुति दी और सभी बन्दियों का मनोरजंन किया। इस कार्यक्रम में अधीक्षक जेल विशाल छिब्बर, अतिरिक्त निदेशक हरियाणा कला परिषद, नागेंद्र कुमार शर्मा, उप अधीक्षक जेल भुपेन्द्र सिहं, वरूण कुमार व भुपेन्द्र सिहं रोहिला, हरियाणा कला परिषद से पितरम शर्मा व विशाल की टीम के कुल 10 सदस्यों, जेल स्टाफ व लगभग सभी बन्दियों ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी बन्दियों ने भरपूर मनोरजंन किया और कार्यक्रम की सराहना की। अधीक्षक जेल विशाल छिब्बर ने हरियाणा कला परिषद अंबाला मण्डल से आए गणमान्यों व उनकी टीम का धन्यवाद किया।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57