Advertisement

हरियाणा सरकार कानून व्यवस्था की विफलताओं को छिपाने की कर रही कोशिश: आफताब अहमद

सोहना। हरियाणा सरकार द्वारा नूंह जिले में सांप्रदायिक तनाव की संभावना को देखते हुए तीन दिनों के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई है। इंटरनेट सेवाओं के बंद करने पर कांग्रेस विधायक दल के उप-नेता और कांग्रेस के विधायक आफताब अहमद ने हरियाणा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि नूंह में कोई सांप्रदायिक तनाव नहीं हैं,बल्कि सरकार अपनी कानून व्यवस्था की विफलताओं को छुपाने की कोशिश में लगी है। उन्होंने कहा कि इनेलो परिवर्तन यात्रा निकाल रही है और राव इंद्रजीत सिंह द्वारा रैली की जा रही है, लेकिन सरकार कह रही है कि सांप्रदायिक तनाव के माहौल को देखते हुए इंटरनेट बंद किया गया है।दरअसल आफताब अहम्मद हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्य्क्ष जितेंद्र भारद्वाज के छोटे भाई सचिन भारद्वाज के आस्मिक निधन के बाद हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा,कांग्रेस के राषटीय प्रवक्ता शक्ति सिंह,विधायक राव दान सिंह,पूर्व विधायक सुखबीर सिंह कटारिया सहित कांग्रेसी नेताओं के साथ पीड़ित परिवार को सांत्वना देने के लिए सोहना पहुंचें थे। हरियाणा की नूंह जिले में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। जहां एक और नूंह जिले में इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया गया है तो वहीं दूसरी और भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया है। नासिर- जुनैद हत्याकांड मामले पर बोलते हुए अफताब अहमद ने कहा कि जब कथित गौ रक्षकों द्वारा पीड़ितों को हरियाणा पुलिस के सामने लाया गया था तो हरियाणा पुलिस कार्रवाई कर सकती थी, लेकिन हरियाणा पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की और उनकी मौत हो गई। इससे साफ पता चलता है कि उनकी मौत के जिम्मेदार कोई और नहीं हरियाणा पुलिस है। उन्होंने यहां तक कहा कि नूंह में लोग सिर्फ इंसाफ मांग रहे हैं और हरियाणा सरकार द्वारा इंसाफ मांग रहे लोगों पर मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। जो कहीं ना कहीं हरियाणा सरकार के पक्षपात के रवैया को भी दर्शा रहा है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57