Advertisement

राहुल गांधी स्वयं कांग्रेस के महाअधिवेशन में कश्मीर के शांतिप्रिय माहौल पर खुलकर बोले: डॉ. संजय शर्मा

चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के प्रदेश मीडिया एवं सोशल मीडिया प्रमुख डा. संजय शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ के रायपुर में आयोजित कांग्रेस के महाअधिवेशन में राहुल गांधी ने मान ही लिया है कि कश्मीर में अमन-चैन लौट आया है। वहां युवाओं के हाथों में हथियार नहीं बल्कि अब तिरंगा है। राहुल गांधी के वक्तव्य से साफ है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यही तो बदलाव कश्मीर में किया है। डा. संजय शर्मा ने कहा कि अपनी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान भले ही राहुल गांधी मोदी सरकार के खिलाफ बोलते रहे हों, लेकिन कश्मीर तक पहुंचते-पहुंचते उन्हें यह अहसास हो ही गया कि कश्मीर में बदलाव आया है। अब वहां आम नागरिक विशेषकर युवा हाथों में हथियार नहीं तिरंगा लिए देखे जा सकते हैं। उन्हें अपने देश से प्रेम है।वे कश्मीर में अमन-चैन के पक्षधर हैं। डा. शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी को तो अब खुलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद कर ही देना चाहिए कि उन्होंने सदा जंग का मैदान रहे कश्मीर में भी शांति बहाली करके वहां की जनता को बेहतर जीवन जीने का माहौल दिया है। डा. संजय शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन मुद्दों को हल कर दिया है, जिन्हें कभी हल नहीं होने की बातें की जाती थी। जिस मुद्दे पर देश में खून की होली खेले जाने तक के चर्चे हुए थे, उस मुद्दे पर बिना खून का एक कतरा भी बहाए पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने हल करके देश ही नहीं दुनिया के सामने एक मिसाल पेश कर दी। डा. शर्मा ने कहा कि कश्मीर से धारा 370 हटाकर प्रधानमंत्री ने वहां की जनता के दिमाग से एक बोझ हटा दिया है। यह धारा उन्हें समान नागरिक होने में बाधा भी थी। कश्मीर में एक तरह से लोकतंत्र की बहाली प्रधानमंत्री ने की है। वहां की राजनीति, वहां की सत्ता दो परिवारों के बीच सिमटकर रही है, जिन्होंने आतंक को शरण देकर कश्मीर की जनता को सदा मरवाने का काम किया है। डा. संजय शर्मा ने कहा कि जिस कश्मीर में तिरंगा फहरने की बात राहुल गांधी कर रहे हैं, वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह के ठोस निर्णयों का ही परिणाम है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57