Advertisement

महिला कोच व बहन की तबियत बिगड़ी, डॉक्टरों ने खाने में जहरीला पदार्थ मिले होने की जताई आशंका

चंडीगढ़। हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह पर यौन उत्पीडऩ का आरोप लगाने वाली महिला कोच व उसकी बहन की तबियत बिगडऩे के कारण पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया है। महिला कोच व परिजनों ने उसकी सुरक्षा में तैनात कर्मचारियों पर ही खाने में जहर मिलाकर मारने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। महिला कोच के पिता ने इस मामले में कई सवाल उठा दिए हैं। इस बीच संदीप सिंह प्रकरण का लेकर राजनीति भी तेज हो गई है। हरियाणा खेल विभाग में तैनात महिला कोच ने पिछले साल 29 दिसंबर को हरियाणा के तत्कालीन खेल मंत्री संदीप सिंह पर यौन उत्पीडऩ का आरोप लगाया था। जिसके बाद 31 दिसंबर को चंडीगढ़ पुलिस ने संदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया था। एक जनवरी को संदीप सिंह ने खेल विभाग छोड़ दिया था। अब संदीप सिंह हरियाणा में प्रिंटिंग एवं स्टेशनरी विभाग का जिम्मा संभाल रहे हैं। चंडीगढ़ पुलिस ने इस मामले में अभी तक न तो कोई कार्रवाई की है और न ही जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक किया है।इस बीच पंचकूला में रह रही महिला कोच व उसकी बहन की दो दिन पहले शनिवार की रात अचानक तबियत बिगड़ गई। जिसके बाद उसे चंडीगढ़ के सैक्टर-32 मेडिकल कालेज ले जाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर होने के कारण उसे पीजीआई रैफर कर दिया गया। पीजीआई में उपचार के बाद हालात सामान्य होने पर रविवार की रात उसे पीजीआई से छुट्टी तो मिल गई लेकिन महिला कोच के साथ रह रही उसकी बहन की तबियत में सुधार नहीं होने के कारण उसे अभी जीएमसीएच में ही रखा गया है। पीजीआई के चिकित्सकों ने दावा किया है कि महिला कोच के खाने में जहरीला पदार्थ होने के कारण ही तबियत बिगड़ी है। महिला कोच का दावा है कि जिस घर में वह रह रही है वह काफी छोटा है। जिस कारण उसकी सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मी घर की रसोई में ही सोती है। कोच ने आशंका जताई है कि उसके खाने में साजिश के तहत जहर मिलाया गया है। महिला कोच ने बताया कि डॉक्टर ने उसे बताया कि उन्हें कुछ जहरीला पदार्थ खाए जाने का संदेह है। पीडि़त महिला कोच ने बताया कि न केवल उसकी बल्कि उसकी छोटी बहन जो उसके साथ रहती है इन दोनों की हालत अचानक काफी खराब हुई है, जिसके चलते उसे सिक्योरिटी पर संदेह हो रहा है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

ubstances-being-found-in-the-food-2078542

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57