ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

दो बोलेरो में भिड़ंत, 9 लोग घायल

बलरामपुर। जिले के ग्राम पंचायत परसा पानी मुख्य मार्ग में दो बोलेरो वाहन की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस एक्सीडेंट में एक बच्ची समेत कुल 9 लोगों को चोट लगी है। घायलों में तीन की हालत गंभीर बनी हुई है राजपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के बाद उन्हें अंबिकापुर के लिए रेफर कर दिया गया है। बोलेरो वाहन में सवार चार लोग नशे में धुत थे और हादसे का कारण भी शराब ही बनी। एक बोलेरो वाहन जिसमें 5 लोग सवार थे वह लोग जशपुर जिले के डुमरी से अंबिकापुर की तरफ जा रहे थे जबकि दूसरे बोलेरो वाहन में 4 लोग सवार थे। यह लोग अंबिकापुर से शंकरगढ़ जा रहे थे तभी बरसा पानी के पास आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन के परखच्चे उड़ गए पुलिस की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर में भर्ती कराया है। वहां 3 लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें अंबिकापुर रेफर कर दिया गया है।अंबिकापुर से आ रही बोलेरो वाहन में सवार सभी लोग शराब के नशे में इतने धुत्त थे कि वे ठीक से खड़े भी नहीं हो पा रहे थे। शराब का नशा इतना था किस सिर में और चेहरे में चोट लगने के बावजूद उन्हें दर्द का एहसास नहीं हो रहा था। कैमरे के सामने भी वे कह रहे थे कि गांव में कल फंक्शन था इसलिए पी लिए थे मालूम था शराब पीकर गाड़ी पर नहीं चलना चाहिए लेकिन उसके बावजूद बेझिझक शराब पीकर गाड़ी चला रहे थे और यही हादसे का कारण बनी।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!