Advertisement

रायपुर शहर में 28 को नहीं मिलेगा पानी, ये है वजह

रायपुर। रायपुर शहर में मंगलवार को पेयजल के लिए परेशान होना पड़ सकता है। दरअसल, दोपहर में 3500 किलोलीटर क्षमता वाले प्रभात टाकीज (गंज) पानी टंकी के वाल्ब को बदलकर साफ-सफाई की जाएगी। इससे शाम को होने वाली जलापूर्ति ठप रहेगी।

गंज पानी टंकी से जोन दो के अंतर्गत आने वाले मौदहापारा, फाफाडीह और चूनाभटठी तथा जोन सात के समता कालोनी व केलकरपारा स्टेशन रोड (इंदिरा गांधी वार्ड) में पेयजल की आपूर्ति की जाती है। जोन दो के कमिश्नर डाक्टर आरके डोंगरे ने बताया कि पानी टंकी से संबंधित क्षेत्रों में छह बजे की जाने वाली संध्याकालीन जलापूर्ति नहीं होगी। बुधवार की सुबह से जलापूर्ति सुचारू रूप से होने लगेगी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

उन्होंने रहवासियों से काम कराए जाने से होने वाली असुविधा को लेकर खेद व्यक्त किया है। जोन दो के कमिश्नर का कहना है कि समय-समय पर पानी टंकियों की सफाई कराई जाती है। यदि कहीं से ज्यादा पेयजल संकट की शिकायत मिलती है तो टैंकर से आपूर्ति की जाएगी। हालांकि, इसकी उम्मीदें काफी कम हैं।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57