CG News : RDA का बड़ा फैसला, अब नए फ्लैट्स में संपूर्ण बकाया राशि के सरचार्ज में 50 प्रतिशत की छूट, जानिए कब तक और किसे मिलेगा लाभ

रायपुर। विकास प्राधिकरण ने अब कमल विहार, इन्द्रप्रस्थ रायपुरा और बोरियाखुर्द की फ्लैट्स योजना तथा स्वतंत्र मकान की बकाया राशि के संपूर्ण राशि के भुगतान पर सरचार्ज राशि में 50 प्रतिशत की छूट दी है। प्राधिकरण के  सुभाष धुप्पड़ के निर्देश पर आवंटितियों को राहत देते हुए यह पहल की गई है। यह छूट 31 मार्च 2023 तक वर्तमान बकायादारों को ही मिलेगी। जिन्होंने पूर्व में भुगतान कर दिया है, उन पर यह छूट लागू नहीं होगी।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d

प्रधानमंत्री आवास योजना के रायपुर विकास प्राधिकरण अंतर्गत कमल विहार, इन्द्रप्रस्थ रायपुरा और बोरियाखुर्द में ईड्ब्लूएसए एलआईजी 1बीएचके, 2एबीएचके, 3बीएचके तथा स्वतंत्र मकानों का निर्माण किया जा रहा है। इसमें आवंटन के बाद यह देखा जा रहा है कि कई आवंटिती समय पर राशि जमा नहीं कर रहे हैं। इससे प्राधिकरण को निर्माण कार्य का भुगतान करने में काफी परेशानी हो रही है। साथ ही बैंको से लिए गए ऋण का ब्याज भी देना पर पड़ रहा है। इस कारण समय पर बैंकों की राशि व निर्माण एजेंसियों का भुगतान समय पर हो सके।

स्वतंत्र मकानों का बकाया लगभग 200 करोड़ रुपए

वर्तमान में प्राधिकरण अंतर्गत फ्लैट्स व स्वतंत्र मकानों का बकाया लगभग 200 करोड़ रुपए है। इसमें लगभग 14 करोड़ रुपए का बकाया है। बकाया संपूर्ण राशि में 50 प्रतिशत की छूट देने से न केवल प्राधिकरण की आय बढ़ेगी बल्क़ि आवंटितियों को भी इसका लाभ होगा और प्राधिकरण को बकाया राशि मिलने से निर्माण कार्यों में गति आएगी।