Advertisement

कोट-टाई, सेट दाढ़ी…भारत जोड़ो यात्रा के बाद ब्रिटेन में नए लुक में नजर आए राहुल गांधी

हरा चना सेहत के लिए कई प्रकार से फायदेमंद है। ये असल में फाइबर से भरपूर है जो कि पेट के लिए कई प्रकार से लाभदायक हो सकता है। लेकिन, सबसे ज्यादा ये मेटाबोलिज्म को तेज करता है और पाचन क्रिया में तेजी लाता है। इसके अलावा ये आंखों की सेहत के साथ लिवर से जुड़ी बीमारियों से भी बचाव में मददगार है। इसके अलावा भी इसके कई फायदे हैं। कैसे, जानते हैं विस्तार से इसे खाने के फायदे के बारे में।

हरे चने के फायदे-Hara chana benefits in hindi
1. प्रोटीन से भरपूर
हरे चने में प्रोटीन की अच्छी मात्रा होती है जो कि मांसपेशियों को मजबूत करने में मददगार है। इसके अलावा इसमें कई प्रकार के मैक्रोन्यूट्रिएंट होते हैं जो कि हड्डियों को अंदर से स्वस्थ रखने के साथ, शरीर को एनर्जी देने में मददगार है। तो, अगर आपके शरीर में प्रोटीन की कमी है तो आपको हरे चने को खाना चाहिए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

2. विटामिन ए से भरपूर
हरा चना विटामिन ए और सी का एक समृद्ध स्रोत है। इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार है। ये आंखों को स्वस्थ रखने के साथ ब्रेन सेल्स के काम काज को भी हेल्दी रखने में मददगार है।

3. फोलेट से भरपूर
हरे चने में फोलेट की अच्छी मात्रा होती है। ये विटामिन बी9 से भरपूर होता है, जो मूड को बेहतर बनाने और चिंता और अवसाद को कम करने में मददगार है। साथ ही ये महिलाओं की सेहत के लिए भी फायदेमंद है।

4. वजन घटाने में मददगार
हरा चना फाइबर का पावरहाउस है। उच्च फाइबर भूख कंट्रोल करने में मददगार है। यह आपको अधिक समय तक भरा रखता है। साथ ही ये फाइबर और प्रोटीन जैसी चीजों के भी भरपूर है जो कि वेट लॉस में तेजी से आपकी मदद कर सकता है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57