Advertisement

अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, घटना में 2 की दर्दनाक मौत

मुजफ्फरनगर. उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में एक दर्दनाक घटना हो गई. यहां देर शाम बाइक सवार एक महिला सहित 3 लोगों को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया. इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिलाओं को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ के रेफर कर दिया. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.दरअसल, पूरी घटना खतौली कोतवाली क्षेत्र की है. जहां देर शाम गंग नहर पटरी पर बाइक सवार एक महिला सहित तीन लोगों को एक अज्ञात वाहन ने उस समय टक्कर मार दी. जब वह खतौली कस्बे से काम कर अपने गांव सलावा जा रहे थे. इस घटना में जहां मौके पर ही पिता अल्लाह राजी और पुत्र रिहान की दर्दनाक मौत हो गई. अल्लाह राजी की पत्नी यासमीन गंभीर रूप से घायल हो गई.