Advertisement

पूर्व मंत्री के बंगले में महिला का सुसाइड मामला बेटे का बयान के बाद गरमाया

पूर्व मंत्री के बंगले में महिला का सुसाइड मामला बेटे का बयान के बाद गरमाया

पूर्व मंत्री के बंगले में महिला का सुसाइड मामला बेटे का बयान के बाद गरमाया,


भोपाल। 
पूर्व मंत्री के बंगले में महिला की आत्महत्या का मामला गरमाता जा रहा है। मृतक महिला सोनिया भारद्वाज के बेटे आर्यन का बयान सामने आया है। आर्यन ने बताया कि पूर्व मंत्री उमंग सिंघार से रिश्ते की जानकारी पूरे परिवार को थी। दोनों जल्द ही शादी करने वाले थे, इस शादी को लेकर पूरा परिवार भी  सहमत था। सोनिया भारद्वाज के बेटे आर्यन ने आगे बताया कि घटना से 1 दिन पहले ही उनकी अपनी मां से बात हुई थी। उनकी मां ने उमंग सिंघार को लेकर कोई शिकायत नहीं की थी। मां ने ऐसा कदम क्यों उठाया इसकी उन्हें जानकारी नहीं है ।
इससे पहले पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता उमंग सिंघार के बंगले में महिला के सुसाइड केस में पुलिस पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस अधिकारी राजेश भदौरिया के मुताबिक पूर्व मंत्री उमंग सिंघार और खुदकुशी करने वाली महिला की मुलाकात मेट्रिमोनियल वेबसाइट के जरिए हुई थी। दोनों ही जल्द शादी करने वाले थे। पुलिस के मुताबिक इस मामले में हुई अब तक जांच में दबाव की कोई बात सामने नहीं आई है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (4)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (3)
sjjj
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)

बता दें कि भोपाल में कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री उमंग सिंघार के बंगले पर एक महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। महिला पंजाब के अंबाला जिले की बलदेव नगर की रहने वाली 40 साल की सोनिया भारद्वाज बताई गई है। बताया जा रहा है कि महिला पंजाब से आती-जाती रहती थी। रविवार को सोनिया भारद्वाज उमंग सिंघार के बंगले के बेडरूम में फांसी पर लटकी मिली। मौके से पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें शुरुआती जांच में सामने आया है कि सोनिया भारद्वाज पूर्व मंत्री उमंग सिंघार के साथ लिव इन रिलेशन में थी। पुलिस के मुताबिक महिला ने सुसाइड नोट में जिक्र किया है कि उसने उमंग सिंघार के साथ लाइफ सेटल करने का प्रयास किया, लेकिन लाइफ सेटल नहीं हो पाई। महिला ने लिखा कि उमंग सिंघार उस पर ध्यान नहीं देते हैं, किसी चीज को हाथ लगाने पर छूने नहीं देते।

सुसाइड नोट के मुताबिक महिला ने इस बात का अफ़सोस जताया कि वो उमंग सिंघार की जिंदगी का हिस्सा नहीं बन पाई। सुसाइड नोट में महिला ने बेटे आर्यन से माफी मांगी कि वो उसके लिए कुछ कर नहीं पाई। फिलहाल शाहपुरा थाना पुलिस सुसाइड नोट को जांच का हिस्सा बनाकर मर्ग कायम कर जांच कर रही है

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05