Advertisement

बस्तर के साथ अब सरगुजा में भी टारगेट किलिंग की साजिश :अनुराग

रायपुर । छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा प्रवक्ता ने सरगुजा के सूरजपुर में भैयाथान के युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अमन प्रताप सिंह पर हमले पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि कांग्रेस की सरकार ने बस्तर में भाजपा नेताओं की टारगेट किलिंग के साथ अब सरगुजा में भी भाजपा नेताओं पर प्राणघातक हमले का ठेका माफिया को दे दिया है।

घटना में जिस तरह से अमन एवं अन्य 3 भाजपा कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमला किया गया वो बेहद शातिराना था  बाइक से जा रहे इनलोगो पर पहले तो रेत माफियाओं द्वारा स्कार्पियो चढ़ाने की कोशिश की गई जब वो गिर गए तो रॉड लाठियों से उन्हें बेरहमी से पीटा गया , रेत माफियाओं की गाड़ियों को प्रशासनिक संरक्षण में रेत परिवहन तो खुले आम इस सरकार में हो रहा है किंतु आपत्ति करने वाले भाजपा नेताओं को जान से मारने की कोशिश अब यह सिद्ध करने के पर्याप्त है कि माफियाओ को कांग्रेस सरकार में किस हद तक छूट दी गई है , अपराधियों के हौसले बुलंद हैं  किंतु कांग्रेस कितनी भी साजिश कर ले, भाजपा डरने वाली नहीं है।

हमने इमरजेंसी में  तानाशाही का डटकर मुकाबला किया। दमनकारी कांग्रेस को उखाड़ कर फेंक दिया। हमने छत्तीसगढ़ की पहली हिटलरशाही कांग्रेस को उखाड़ दिया था और अब छत्तीसगढ़ के दूसरे तानाशाह भी अपने अंजाम के आभास से इतने बौखला गए हैं कि कहीं माओवादियों से हमारे नेताओं की हत्या हो रही है तो कहीं कांग्रेस पोषित माफिया से हमारे नेताओं की जान लेने के इरादे से हमले कराये जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ में लोकतंत्र खतरे में है। आम जनता खतरे में है। विपक्ष के नेता कार्यकर्ता खतरे में हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

दहशत फैलाकर लोकतंत्र को दबाया जा रहा है। कांग्रेस अच्छी तरह समझ ले कि भाजपा आपकी तरह कायरों की पार्टी नहीं है। भाजपा का मुकाबला सामने से नहीं कर पा रहे तो अराजक ताकतों के कंधे इस्तेमाल कर रहे हैं। मगर भाजपा लोकतांत्रिक तरीके से करारा जवाब देगी। बुझने के पहले जैसे दिया भभकता है कांग्रेस भी वैसे ही भभक रही है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव ने कहा कि कांग्रेस वह षड्यंत्रकारी पार्टी है, जिसके विधायक अपने ही मंत्री से जान का खतरा बताते हैं। यह पार्टी राजनीतिक जीत के लिए घिनौनी से घिनौनी साजिश रच सकती है। इसका प्रमाण है कि अब तक जो खूनी खेल बस्तर में चल रहा है, वही अब सरगुजा में शुरू हो गया है। भाजपा जनता के सहयोग से इस साजिश का मुंहतोड़ जवाब देने तैयार है।

हमारे एक एक कार्यकर्ता ने संकल्प ले रखा है कि हर जोर जुल्म की टक्कर में ऐसा संघर्ष करेंगे कि दमन की सरकार भरभरा कर गिर जायेगी और भाजपा की विकास और अमन की सरकार आएगी। भूपेश बघेल सरकार लोकतंत्र विरोधी साजिश करके अपने ताबूत में कीलें ठोक रही है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47