सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी CBSE ने एकेडमिक सेशन 2026-27 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए क्लास 10 और 12 के सैंपल क्वेश्चन पेपर (SQP) और मार्किंग स्कीम जारी कर दी है।
स्टूडेंट्स सैंपल पेपर और तय मार्किंग स्कीम CBSE की ऑफिशियल एकेडमिक वेबसाइट cbseacademic.nic.in पर जाकर देख सकते हैं।
क्वेश्चन पेपर फॉर्मेट, सेक्शन स्ट्रक्चर भी जारी
CBSE ने दोनों क्लास के लिए सब्जेक्ट के हिसाब से SQP यानी सब्जेक्ट वाइस क्वेश्चन पेपर भी जारी किए हैं। CBSE बोर्ड परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले छात्र इनका इस्तेमाल एक डिटेल्ड रेफरेंस के तौर पर कर सकते हैं।

















