Advertisement

गैस सिलेंडर मे बेतहास वृद्धि के खिलाफ जिला युवा कांग्रेस का अनूठा प्रदर्शन आंदोलन

गैस सिलेंडर मे बेतहास वृद्धि के खिलाफ जिला युवा कांग्रेस का अनूठा प्रदर्शन आंदोलन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.21.47

गोपाल सिंह विद्रोही/बिश्रामपुर:- सूरजपुर जिला युवा कांग्रेस प्रेमनगर एवम् भटगांव विधानसभा के द्वारा संयुक्त रूप से विश्रामपुर के बस स्टैंड में युवा कांग्रेस के देश व्यापी आंदोलन के तहत अनूठे तरीके से महंगाई के खिलाफ रोड जाम कर लकड़ी का चूल्हा जलाकर चाय बनाकर सिलेंडर के बढ़े दामों के विरोध में अनूठा प्रदर्शन किया गया, युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह सोमु, भटगांव विधानसभा अध्यक्ष विक्की समद्दार, प्रेमनगर विधानसभा अध्यक्ष परमेश्वर राजवाड़े, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राहुल जायसवाल, युवा कांग्रेस के विधानसभा उपाध्यक्ष लालजी राजवाड़े, की उपस्थिति में बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस व एन एस यू आई के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओ के द्वारा विश्रामपुर बस स्टैंड में चूल्हे में लकड़ी जलाकर चाय बनाकर आम जनता को चाय पिलाई और इसे आम जनमानस की चाय करार दिया। यू.का. जि. उपा. अभिषेक सिंह सोमु ने बताया की लगातार बढ़ रही महंगाई के खिलाफ युवा कांग्रेस पूरे राष्ट्र में धरना प्रदर्शन कर रही है और आम जनता को महंगाई से राहत दिलाने के लिए लगातार यह विरोध केंद्र सरकार के खिलाफ जारी रहेगा। एक बार फिर सिलेंडर के बढ़े दाम के साथ लगातार बढ़ रही महंगाई के खिलाफ युवा कांग्रेस द्वारा लकड़ी का चूल्हा जलाकर चाय बनाकर यह संदेश दिया है की वर्तमान स्थिति में सिलेंडरो का उपयोग अदानी, अंबानी जैसे पूंजीपति व अमीर घराने के लोग ही कर सकते है आम जनमानस अब अपना जीवन यापन लकड़ी का चूल्हा जलाकर ही कर पाएंगे। बढ़ी हुई महंगाई से मध्यमवर्गीय लोगो को घर चलाना मुश्किल हो गया है वैसे में अब युवा कांग्रेस जनता के लिए जनता के साथ मिलकर यह आंदोलन समय समय पर करती रहेगी। इसी तारतम्य में स्थानीय बस स्टैंड में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओ ने अनूठे अंदाज में लकड़ी का चूल्हा जलाकर चाय बनाई और आम जनमानस तथा राहगीरों को चाय परोसकर आंदोलन से लोगो को अपनी ओर आकर्षित किया इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य रूप से सूरजपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष संजय ढोसी, वरिष्ठ कांग्रेसी रमेश दनौदिया, न. पं अध्यक्ष आशीष यादव, पार्षद संजीत यादव, पार्षद अभिषेक श्रीवास्तव, पार्षद धर्मेंद्र सिंह, पार्षद भावना सिंह नेताम, गुरमीत सिंह बग्गा, विनय सिंह, चंदन सिंह,संजीव सेठ्ठी, राहुल सिंह, शक्ति ठाकुर, विकास सिंह, नीरज सिंह, कुंदन विश्वकर्मा, कौनेन अंसारी, शाहरुख खान, अनिल रजवाड़े, अभिषेक गुप्ता, रंधीर सूर्यवंशी, हिमांशु सिंह, शिवभाजन सिंह, अभय लकड़ा, अभय खराती, करन मंडल,आकाश विश्वास, विपिन चौधरी, आयुष मृद्धा, अभिषेक मंडल, अनुक्लाल रजवाड़े, शिवा, पीतांबर रजवाड़े आदि भराई मात्र में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM