Advertisement

भारी शोर-शराबे के बीच 4,143 करोड़ का अनुपूरक बजट पास…CM बोले- हम गौरों से नहीं डरे तो चोरों से क्या डरेंगे

रायपुर। Budget Session in CG : विधानसभा के दूसरे दिन सत्र की शुरुआत नारेबाजी के साथ हुई। हालांकि इस हंगामे के बीच 4,143 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पारित हो गय। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जैसे ही अपना अभिभाषण शुरू किया, विपक्षी विधायकों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान भाजपा विधायक गर्भगृह पहुंचकर नारेबाजी करते रहे। हालांकि इस बीच आसंदी ने कई बार विधायकों को अपने स्थान पर बैठने को कहा लेकिन विपक्ष सुनने को तैयार नहीं था।

मुख्यमंत्री ने भाजपा को लिया निशाने पर

BJP विधायकों को CM भूपेश बघेल ने कहा कि चावल चोर हमसे क्या बात करेंगे। मुख्यमंत्री ने सवाल उठाया कि झीरम के असली दोषी कौन? सबको मालूम है। लखमा नारको टेस्ट के लिए तैयार है, लेकिन इस मामले में बीजेपी चुप क्यों है। वहीं धर्मांतरण के मुद्दे पर बीजेपी के आरोपों पर जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि BJP के समय में सबसे ज्यादा चर्च बना है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मुख्यमंत्री ने कहा कि ये एक मंदिर नहीं बना पाए। हम 3-3 राम का मूर्ति स्थापित कर दिए छत्तीसगढ़ में। जुआ सट्टा के खिलाफ सख्त कानून सिर्फ छत्तीसगढ़ में बना है। बस्तर में शांति लौट रही है विपक्ष को बर्दाश्त नहीं हो रहा है। आदिवासी शांत कैसे हैं, उनके घर क्यों नहीं जल रहे, यह इनको बर्दाश्त नहीं हो रहा। ये कोयला और रेती चोरी की बात कर रहे हैं। इनके नेता तो पूरे देश को बेच रहे हैं। ये चाउंर चोर लोग क्या आरोप लगाएंगे?

इसके पहले बस्तर में भाजपा नेताओं की हत्या (Budget Session in CG) को लेकर जब विपक्ष सदन में नारेबाजी कर रहे थे तब मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं मानता हूं कि बस्तर में भाजपा नेताओं की हत्या हुई है। गलत हुआ है, हम उसकी निंदा करते हैं। भाजपा के लोग लाशों पर राजनीति करना चाहते हैं। हम गोरों से नहीं डरे तो चोरों से क्या डरेंगे। सीएम के संबोधन के दौरान विपक्ष का नारेबाजी सदन के अंदर जारी है। हंगामे के बीच अनुपूरक बजट पारित हो गया। 4,143 करोड़ रु का अनुपूरक बजट पारित हो गया। सदन की कार्यवाही शुक्रवार 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47