Advertisement

गुजरात में तबाही मचाने आया चक्रवात ‘‘ताऊ ते”, सूरत में कई जगह पेड़ गिरे, मध्य प्रदेश में ऑरेंज एवं येलो अलर्ट

उदयपुर में कल यानी 17 मई को केरल, गुजरात, महाराष्ट्र आदि में तबाही मचाने वाले चक्रवाती तूफान ‘ताउते’ का असर राजस्थान में भी देखने को मिल रहा है। ताउते के कारण गुजरात सीमा से सटे राजस्थान के कई जिलों में मौसम का मिजाज बदल गया है।

उदयपुर संभाग में आंधी-तूफान और बारिश

ताउते तूफान की वजह से उदयपुर संभाग के डूंगरपुर जिले में जबर्दस्त आंधी-तूफान और बारिश हो रही है। उदयपुर संभाग में अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है। इन सभी लोगों की मौत आकाशीय बिजली गिरने से हुई है। इनमें 3 बच्चे भी शामिल हैं। अरब सागर में उठे चक्रवाती तूफान ‘ताउ ते’ ने अब राजस्थान सरकार की भी सांसे फुला दी हैं। राजस्थान के उदयपुर और जोधपुर संभाग के कुछ हिस्सों में इसका जबरदस्त असर देखने को मिल रहा है।
की
राजस्थान में सबसे अधिक कहर डूंगरपुर जिले में
ताउते तूफान का कहर राजस्थान में सबसे अधिक डूंगरपुर जिले में देखने को मिला है। तूफान की वजह से अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। जिलेभर में तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान आया और फिर बारिश का दौर भी शुरू हो गया। बादलों की तेज गर्जना हुई और आसमान में घनघोर काले बादल छाने से अंधेरा पसर गया।

सेना को भी अलर्ट पर रहने को कहा गया
अरब सागर में उठा तूफान धीरे-धीरे गति पकड़ता हुआ आगे बढ़ रहा है। उदयपुर में भारी बारिश के बाद अब जोधपुर संभाग में भी जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। संभाग के पाली, जालोर, जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर जिलों के कलेक्टर और एसपी को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा उन्होंने सेना को भी अलर्ट पर रहने को कहा गया है।

18 और 19 मई को बारिश का अलर्ट
राजस्थान में ताउ ते तूफान का व्यापक असर 18 मई से देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने उदयपुर, पाली, जालोर, राजसमंद, सिरोही और डूंगरपुर जिलों में 18 मई को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा जोधपुर, बाड़मेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, टोंक, अजमेर, बांसवाड़ा, जयपुर, दौसा, अलवर, कोटा, बूंदी में भी 18 और 19 मई को बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

सूरत में कई जगह पेड़ गिरे
गुजरात के सूरत में कई जगह पेड़ गिरे नजर आ रहे हैं. पेड़ों को काटकर रास्ते से हटाने का काम जारी है. सूरत में अभी भी तेज़ हवाओं के साथ बारिश हो रही है.

गुजरात में इस तूफान ने प्रवेश किया
सोमवार दोपहर को ताऊ ते के कारण महाराष्ट्र को तेज़ आंधी, तूफान और बारिश का सामना करना पडा, जिसके बाद गुजरात में इस तूफान ने प्रवेश किया. यहां करीब 185 प्रति घंटे के हिसाब से हवाएं चल रही थीं. तूफान के इस असर के कारण ही गुजरात की सरकार ने करीब 2 लाख लोगों को शिफ्ट किया, जो मुख्य रूप से गुजरात के तटीय इलाकों में निवास करते थे.

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

ताऊ ते का बिहार पर कोई खास असर नहीं
अरब सागर में बन रहे शक्तिशाली चक्रवाती तूफान ताऊ ते का बिहार पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा़ मौसम विज्ञान विभाग ने इसको लेकर पूर्वानुमान जारी किया है़ हालांकि आइएमडी पटना ने बताया कि 19 मई को बिहार के पश्चिमी इलाके में ऊंचाई पर बड़े-बड़े बादल बनने की संभावना है़.

मध्य प्रदेश के जिलों में ऑरेंज एवं येलो अलर्ट
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अरब सागर के तटीय इलाकों में आये चक्रवात ‘ताऊ ते’ के चलते मध्य प्रदेश के 13 जिलों में आगामी 24 घंटों में कहीं-कहीं पर भारी बारिश की संभावना के आलोक में सोमवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

महाराष्ट्र में चक्रवाती तूफान से छह की मौत, गुजरात में दो लाख लोगों को हटाया गया
भीषण चक्रवाती तूफान सोमवार रात में गुजरात के सौराष्ट्र तट से आ टकराया और इस दौरान हवा 185 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चल रही है. इससे पहले, चक्रवात के कारण मुंबई में भारी वर्षा हुई और गुजरात में दो लाख से अधिक लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना पड़ा. महाराष्ट्र में चक्रवाती तूफान से छह की मौत हुई है.

अहमदाबाद में तेज बारिश शुरू
अहमदाबाद में तेज बारिश शुरू हो चुकी है. ‘ताऊ ते’ तूफान के मद्देनजर अहमदाबाद एयरपोर्ट सुबह 5 बजे तक के लिए बंद करने का निर्णय लिया गया.

लैंडफॉल की प्रक्रिया जारी
भारतीय मौसम विभाग (IMD, आइएमडी) के अनुसार, गुजरात तट पर ‘ताऊ ते’ तूफान के लैंडफॉल की प्रक्रिया जारी है. इस चक्रवात से 14 जिले प्रभावित हुए हैं.

ताऊ ते तूफान गुजरात तट के निकट पहुंचा, समुद्र में उठ रही ऊंची लहरे
ताऊ ते तूफान गुजरात तट के निकट पहुंच गया है. कुछ देर में यह गुजरात तट से टकरायेगा. इस संबंध में मौसम विभाग ने जानकारी दी है. समुद्र में ऊंची लहरे उठ रही हैं.

ताऊ ते तूफान अगले दो घंटे में गुजरात तट से टकरायेगा

ताऊ ते ने ली महाराष्ट्र में छह लोगों की जान. नौ लोग घायल, चार जानवरों की मौत, सीएम ने हानि की समीक्षा की

‘ताऊ ते’ के प्रभाव से आज राजस्थान में होगी तेज बारिश

पीएम मोदी ने की महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से बात
‘ताऊ ते’ का कहर महाराष्ट्र में जारी है जिसकी वजह से वहां तेज बारिश हो रही है और हवाएं चल रही हैं, पीएम मोदी ने तूफान की स्थिति की समीक्षा के लिए उद्धव ठाकरे से बात की है.

अहमदाबाद में बनाये गये छह शेल्टर, फूड पैकेट किये जा रहे हैं तैयार
अहमदाबाद में बनाये गये छह शेल्टर, फूड पैकेट किये जा रहे हैं तैयार

मुंबई में 12,420 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया
महाराष्ट्र में 12,420 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है. तटीय इलाकों में खतरा बना हुआ है. मुंबई थाणे और पालघर में आॅरेंज अलर्ट जारी है जबकि रायगढ़ में रेड अलर्ट है. यह जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से दी गयी है.

मुंबई आ रही इंडिगो, स्पाइसजेट की तीन उड़ानों के मार्ग में परिवर्तन
चक्रवात ताऊ ते के चलते सोमवार को मुंबई आ रही इंडियो और स्पाइसजेट की तीन उड़ानों के रास्ते में बदलाव किया गया है. एक प्रवक्ता ने बताया कि मुंबई हवाईअड्डे को दो बजे तक बंद करने के चलते ऐसा किया गया. छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (सीएसएमआईए) ने एक बयान में कहा कि शहर आने वाली इंडिगो की एक उड़ान को हैदराबाद की ओर मोड़ दिया गया, जबकि स्पाइसजेट की एक उड़ान को सूरत की ओर मोड़ा गया.

कल शाम गुजरात के तट पर पहुंचेगा चक्रवात ‘ताऊ ते’, एक लाख लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गए
‘ताऊ ते’ के तूफान से ‘‘अत्यंत तीव्र चक्रवाती तूफान” में तब्दील होने के बाद अब इसके सोमवार शाम गुजरात पहुंचने का अनुमान है और रात आठ बजे से 11 बजे के बीच राज्य के तटीय इलाकों से होता हुआ यह आगे बढ़ जाएगा.

‘ताऊ ते’ के कारण उफनते सागर के बीच फंसे मछुआरों को तटरक्षक बल ने बचाया
भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) की ओर से सोमवार को बताया गया कि चक्रवात ताउते के कारण कोच्चि तट से कुछ दूरी पर उफनते सागर के बीच फंसे 12 मछुआरों को 16 मई को बचा लिया गया है.

तूफान ‘ताऊ ते’ विकराल चक्रवाती तूफान में बदला
भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को बताया कि तूफान ‘ताउते’ ‘‘विकराल चक्रवाती तूफान” में बदल गया है. आईएमडी ने बताया कि तूफान ने सोमवार को तड़के विकराल रूप धारण कर लिया.

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57