Advertisement

घुटने मोड़ने में हो रही है दिक्कत? ताउम्र रहने वाली इस बीमारी के हो सकते हैं शिकार

घुटनों का हेल्दी होना बेहद जरूरी है। ऐसा इसलिए कि ये शरीर के सबसे जरूरी मूवमेंट्स से जुड़ा होता है। अगर इससे जुड़ी एक भी समस्या होती है तो ये आपको चलने-फिरने तक में समस्या पैदा कर सकती है। ऐसे में आज हम आपको उन लक्षणों के बारे में बताएंगे जो बताते हैं कि आपके घुटने कमजोर हो रहे हैं। ताकि, शुरुआत में ही आप इनकी पहचान कर इस समस्या से बच सकें।

घुटने खराब होने के लक्षण-Weak knee symptoms in hindi
1. घुटने में खिंचाव और सूजन-Swelling and stiffness
घुटने में खिंचाव और सूजन दोनों ही इस बात के लक्षण हैं कि आपके घुटने तेजी से खराब हो रहे हैं। जी हां, क्योंकि ये हड्डियों में कमजोरी की वजह से हो सकता है या फिर सूजन के कारण हो सकता है।

2. सीढ़ियां चढ़ने में दिक्कत-Problem with climbing stairs
सीढ़ियां चढ़ने में दिक्कत होना इस बात का भी संकेत है कि आपके घुटने तेजी से खराब हो रहे हैं। दरअसल, इससे हड्डियों के मूवमेंट्स प्रभावित रहते हैं और लगता है सीढ़ियां चढ़ते हुए घुटनों पर अलग सो जोड़ आ रहा हो। ऐसे में तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

3. घुटनों से कट-कट की आवाज-Popping noises when the joint is bent
घुटनों से कट-कट की आवाज असल में इस बात का संकेत है कि आपके जोड़ों के बीच का ल्यूब्रिकेंट फ्यूल्ड खत्म हो रही है। जैसे कि घुटनों के बीच का तेल कम हो गया है और अकड़न व खिंचाव बढ़ने लगा हो। जिससे घुटने मोड़ते ही कट-कट की आवाज आने लगे।

4. घुटने मोड़ने में दिक्कत-Difficulty transitioning from a sitting to a standing position
घुटने मोड़ने में दिक्कत महसूस करना असल में जोड़ों से जुड़ी कुछ समस्याओं का कारण हो सकता है। जैसे कि पहले तो ये इस बात का संकेत है कि हड्डियां खराब हो रही हैं और दूसरा ये इस बात का संकेत हैं कि जोड़ों में कमजोरी आ गई है। इन तमाम स्थितियों में डॉक्टर से जरूर संपर्क करें।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47