Advertisement

दो बाइक की जबरदस्त टक्कर एक युवक की मौके पर मौत दूसरा गंभीर

दो बाइक की जबरदस्त टक्कर एक युवक की मौके पर मौत दूसरा गंभीर

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश खबर बिश्रामपुर -दो मोटरसाइकिल की भिड़ंत में एक युवक की मौत दूसरा गंभीर रूप से घायल ,घायल को मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर रेफर किया गया।
जानकारी के अनुसार कल गुरुवार की देर शाम विश्रामपुर भटगांव मार्ग पर आरटीआई रामनगर के बीच स्थित पासिंग नाला के ऊपर रामनगर की ओर से आ रही मोटर सायकल बिश्रामपुर की ओर से जा रही मोटरसाइकिल का जबरदस्त भिड़ंत हो गई जिसमें संजय देवांगन आत्म अमर साए 35 वर्ष निवासी बत्रा का मौके पर ही मौत हो गई तो वही एसईसीएल बिश्रामपुर में कॉल लिफ्टिंग का कार्य कर रहे चोपड़ा कॉलोनी निवासी हरदीप सिंहकाके सरदार बुरी तरह से जख्मी हो गए जिसे रास्ते से गुजर रहे मनीष शर्मा ने विश्रामपुर पुलिस को सूचना दी साथ ही आम लोगों के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिश्रामपुर पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने संजय देवांगन को मृत घोषित कर दिया जबकि हरदीप सिंह उर्फ काके सरदार को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज उचित इलाज हेतु रेफर किया। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष ही बिश्रामपुर भटगांव मार्ग का उन्नयन हुआ था जो फिलहाल बेहतरीन सड़क मे गिनी जा रही है जिस पर मोटरसाइकिल सवारों की रफ्तार तेज बढ़ गई है ।युवक यातायात नियमों को ताक में रखकर 100 से ऊपर की गति में मोटरसाइकिल चला रहे हैं जिससे इस मार्ग पर दुर्घटनाओं में वृद्धि हुई है फलस्वरूपआधा दर्जन से ऊपर युवकों की जान जा चुकी है तथा इतना ही जख्मी हुए है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47