ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

भाजपा विधायक सदन में पढ़ रहे थे हनुमान चालीसा, कांग्रेसी मंत्री ने कहा- जानवरों जैसी आवाज आ रही है !

रायपुर। विधानसभा में पत्रकारों से चर्चा करते हुए वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि कल सदन में जब हम हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे थे जय सियाराम भजन गा रहे थे, ओंकार का नाद कर रहे थे तब प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव से कहा कि इन्हें रेबीज का इंजेक्शन दीजिए।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

इस पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा हां मैं बुला लेता हूं। मुख्य मंत्री ने कहा कि खत्म तो नहीं हो गया तब स्वास्थ्य मंत्री ने कहा पूरा है। इसी बात को संसदीय कार्य मंत्री भी कह रहे थे की जानवरों जैसी आवाज कर रहे थे। इस पर बृजमोहन अग्रवाल ने कहा की उन्होंने जो सदन में हमारे लिए कहा है अगर उनके लिए भी उसकी आवश्यकता है तो हम उनके साथी हैं। पर इस प्रकार की बाते कहना पूरे सदन का अपमान है। यहां की परंपराओं का अपमान है।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

उन्होंने कहा कि हम तो आसंदी को धन्यवाद देते है जो उन्होंने इन बातों को विलोपित किया है और कहा है कि सदन की कार्रवाई में यह सब बातें नहीं आनी चाहिए। संसदीय कार्य मंत्री रविन्द्र चौबे ने जरूर इस विषय पर खेद व्यक्त किया है परंतु मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अफसोस भी जाहिर नहीं किया। सत्ताधारी नेताओं द्वारा कही गई यह आपत्तिजनक बातें सदन के सदस्यों की अवमानना है। बृजमोहन ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष संज्ञान लेकर मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री और संसदीय कार्य मंत्री के खिलाफ विशेषाधिकार हनन के तहत कार्रवाई करें।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!