ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

छत्तीसगढ़ : मार्च में मिल सकती है रायपुर से पटना, जयपुर और विशाखापट्टनम उड़ान की सौगात

रायपुर। मार्च महीने के आखिरी में प्रदेश के हवाई यात्रियों को रायपुर से पटना, जयपुर और विशाखापट्टनम उड़ान की सौगात मिल सकती है। बताया जा रहा है कि विमानन कंपनी द्वारा इसे अपने शेड्यूल में शामिल किया गया है और प्रस्ताव बनाकर मंजूरी के लिए उच्चाधिकारियों के पास भेज भी दिया है। इसके साथ ही इंडिगो एयरलाइंस द्वारा 26 मार्च से ही इंदौर से पांच व भोपाल से एक नई उड़ान शुरू की जा रही है।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

विमानन कंपनियों ने अपने शेड्यूल में किया शामिल

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

ट्रैवल्स कारोबारियों का कहना है कि विमानन कंपनी द्वारा रायपुर से इन शहरों के लिए हवाई सेवा शुरू करने पर सर्वे भी पूरा कर लिया गया है। इस सर्वे में यह भी देखा गया है कि रायपुर से इन शहरों के लिए ट्रैफिक कैसा रहेगा। यहां के आम यात्रियों, व्यावसायियों व व्यापारिक संगठनों द्वारा इन शहरों के लिए कितनी मांग बनी हुई है। पटना, जयपुर व विशाखापट्टनम के साथ ही आने वाले दिनों में रायपुर से शिर्डी, अमृतसर व राजकोट के लिए भी उड़ान शुरू हो सकती है। इस वर्ष जनवरी में तो रायपुर से गोवा की सीधी उड़ान शुरू हो गई है।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!