Advertisement

कबीरधाम जिले में बाल अधिकार संरक्षण के व्यापक प्रचार-प्रचार से आई लोगों तके जागरूकता

कवर्धा : कबीरधाम जिले में बाल अधिकार संरक्षण के व्यापक प्रचार-प्रचार से आई लोगों तके जागरूकता

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कलेक्टर जनमेजय महोबे के निर्देशानुसार आनंद तिवारी जिला कार्यक्रम अधिकारी, सी एल भूआर्य जिला महिला बाल विकास अधिकारी के मार्गदर्शन एवं सत्यनारायण राठौर जिला बाल संरक्षण अधिकारी के नेतृत्व में समुदाय में बच्चों के अनुकुल वातावरण तैयार करने के उद्देश्य से जिला बाल संरक्षण इकाई महिला एवं बाल विकास शिक्षा विभाग विशेष किशोर पुलिस इकाई पुलिस विभाग एवं चाइल्ड लाइन 1098 द्वारा लैंगिक अपराधों से बालको का संरक्षण अधिनियम 2012 पॉक्सो एक्ट किषोर न्याय (बालको की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम 2015 जेजे एक्ट एवं बाल अधिकार संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने निरंतर अभियान चलाया जा रहा है।
जिला बाल संरक्षण इकाई की टीम ने बोड़ला विकासखण्ड अंतर्गत मिनमिनियां मैदान के हॉट बजार तथा कवर्धा शहर के पैठूपारा में लोगों के बीच जाकर नूक्कड़-नाटक, पाप्पलेट, बैनर-पोस्टर आदि माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग जिला बाल संरक्षण इकाई किशोर न्याय बोर्ड, बाल बाल कल्याण समिति, बाल न्यायालय, विशेष किशोर पुलिस इकाई, चाईल्ड हेल्प लाईन 1098, बाल संरक्षण समिति, बाल गृह, दत्तक ग्रहण, बाल विवाह, पॉक्सो एक्ट, यौन शोषण, सेफ टच, अनसेफ टच, बाल अधिकार संरक्षण के प्रति जागरूक कर देखरेख एवं जरूरतमंद बाल भिक्षावृत्ति नशाखोरी अपशिष्ट संग्रहण, मोबाईल मोंह में लिप्त व सड़क जैसे स्थिति में रहने वाले तथा कानून के संपर्क में आए बच्चों का चिहांकन रेस्क्यू पुर्नवास के प्रावधानों की जानकरी देते हुए ऐसे बच्चों को समाज के मुख्य धारा में जोड़ने लोगो से अपील किए।
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर जनमजेय महोबे के निर्देशन में जिला प्रशासन महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला बाल संरक्षण इकाई विशेष किशोर पुलिस इकाई, शिक्षा विभाग चाईल्ड लाईन एवं अन्य विभागों द्वारा निरंतर बाल अधिकार संरक्षण प्रति जागरूकता के लिए जिले में लगातर अभियान चलाकर जिले के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के चौक-चौराहों, गली-मोहल्लों, हॉट-बजारों, स्कूल, हास्टलों में व्यापक प्रचार-प्रसार जन जाकरूकता कार्यक्रम नूक्कड़-नाटक संस्कृतिक कार्यक्रम कार्यशाला विभिन्न गतिविधियों वार्ड एवं पंचायत स्तरीय बाल संरक्षण समितियों के बैठक आदि के माध्यम से समुदाय में जागरूकता लाने का निरंतर कार्य कर रहे है। जिसके फल-स्वरूप जिले के लोगों व समुदायों में बाल अधिकार संरक्षण प्रति जागरूकता देखी जा रही है। इस दौरान जिला बाल संरक्षण अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री सत्यनारायण राठौर, संरक्षण अधिकारी गैर संस्थागत राजराम चंद्रवंशी, परामर्शदाता अविनाश ठाकुर, सुरेश साहू श्रीमती परमेश्वरी धुर्वे, श्रीमती श्यामा धुर्वे, श्रीमती नितिन किशोरी वर्मा, आउटरिच वर्कर विनय कुमार जंघेल, जिला बाल संरक्षण इकाई महिला एवं बाल विकास विभाग का विशेष योगदान रहा।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47