Advertisement

महिला को जेठ ने मारी गोली, छह महीने पहले जमानत पर आई थी बाहर, अपने पति की हत्या कराने का था आरोप

महिला को जेठ ने मारी गोली, छह महीने पहले जमानत पर आई थी बाहर, अपने पति की हत्या कराने का था आरोप

नोएडा:छह महीने पहले एक महिला जमानत पर जब बाहर आकर ससुराल पहुंची तो जेठ ने उस पर गोली चला दी। महिला के पैर में गोली लगी। उसका इलाज सफदरजंग अस्पताल में चल रहा है। गोली चलाने के बाद से आरोपी जेठ मौके से फरार हो गया। यह घटना नोएडा के थाना सेक्टर 142 क्षेत्र के गढ़ी शाहदरा गांव की है।
एडीसीपी सेंट्रल डॉक्टर राजीव दीक्षित ने बताया कि गढ़ी शहदरा गांव निवासी संजय भाटी अपने भाई अजीत भाटी के घर पहुंचा। दरवाजा खटखटाने पर उसके छोटे भाई की पत्नी कविता ने दरवाजा खोला। संजय ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। गोलियों से बचने के लिए कविता घर के अंदर भागी लेकिन संजय ने उसे 3 गोलियां मार दी। गोली लगने से कविता गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

एडीसीपी ने बताया कि कविता का पति अजीत भाटी जून माह वर्ष 2021 में संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। इस संबंध में परिजनों ने कविता उसके बहनोई व किरायेदार कपिल, मोहित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। परिजनों का आरोप था कि इन लोगों ने अजीत भाटी को अगवा कर उसकी हत्या कर दी है। पुलिस पूछताछ के दौरान कविता ने अपने पति की हत्या करने की बात स्वीकार की थी लेकिन आज तक उसका शव पुलिस बरामद नहीं कर पाई है। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। कविता करीब छह महीने पहले जेल से जमानत पर बाहर आई थी और अपने ससुराल गढ़ी शाहदरा में ही रह रही थी। संजय भाटी द्वारा अंजाम दी गई इस वारदात को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अपने भाई के लापता होने से संजय काफी परेशान था। संजय गुरुग्राम में रहता है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47