Advertisement

सूरजपुर : श्रीराम आरोग्य मित्र अभियान ऐप के माध्यम से शुरू हुई निशुल्क चिकित्सा सलाह

श्रीराम आरोग्य मित्र अभियान ऐप के माध्यम से शुरू हुई निशुल्क चिकित्सा सलाह
गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश खबर/ प्रमुख छत्तीसगढ़/छत्तीसगढ़ में कोरोना के बढ़ते प्रकोप से आम जनमानस को निरंतर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है इसे देखते हुए धनुष फाउंडेशन के सहयोग से सूरजपुर जिले में श्री राम आरोग्य मित्र अभियान का प्रारम्भ गूगल मीट के माध्यम से किया गया।

इस अभियान का उद्देश्य है कि एप के माध्यम से लोगों को निशुल्क घर बैठे हैं अपने फोन के माध्यम से चिकित्सकीय सलाह एवं परामर्श मिल सके। इस अभियान के अंतर्गत वीमेड नामक एक ऐप लॉन्च किया गया है जिसमें पूरे प्रदेश से स्पेशलिस्ट डॉक्टर एक निर्धारित समय पर सेवा के लिए उपलब्ध रहेंगे। इसमें मरीज ऐप के माध्यम से डॉक्टर से ऑनलाइन जुड़कर अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकेंगे।

श्रीराम आरोग्य मित्र अभियान के अंतर्गत संपूर्ण प्रदेश से समर्पित स्वयंसेवकों को जोड़कर उन्हें आरोग्य मित्र बनाया जा रहा है, इन सभी आरोग्य मित्रों की भूमिका, रोगी एवं डॉक्टर के बीच मध्यस्थता कि रहेगी। इसके साथ ही रोगी कि स्वास्थ्य कि निगरानी का कार्य भी आरोग्य मित्र द्वारा किया जाएगा। इस अभियान में पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश से अब तक कई डॉक्टर जुड़ चुके हैं तथा लगभग 2500 से अधिक आरोग्य मित्र भी जुड़ चुके हैं। इस सेवा का विस्तार मुख्य रूप से ग्रामीण एवं सुदूर अंचलों में अनुपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं को ध्यान में रखकर प्राथमिक उपचार के परामर्श हेतु प्रारंभ किया गया है। वी मेड ऐप के माध्यम से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करके चिकित्सक मरीज को होम आइसोलेशन तथा क्वारेनटाइन रहते हुए किस प्रकार स्वास्थ्य लाभ ले सकते हैं इसकी सुविधा पूर्णता निशुल्क प्रदान की जाएगी। वर्तमान में सभी चिकित्सकों और आरोग्य मित्रों का व्यापक प्रशिक्षण प्रारंभ है ताकि सभी यह जान सके कि ऐप के माध्यम से किस प्रकार सेवा दी जा सकती हैं और इसकी जानकारी समस्त कार्यकर्ताओं और चिकित्सकों को बारीकी से हो सके।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में जितेंद्र वर्मा प्रांत संगठन मंत्री विश्व हिंदू परिषद, घनश्याम चौधरी प्रांत सह मंत्री विश्व हिंदू परिषद, धवल शाह कोषाध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद, दुर्गा चरण सिंह जी संघचालक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सूरजपुर, उत्पल चटर्जी जिला अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद ने सभी कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन बजरंग दल जिला संयोजक दिनेश साहू ने किया और आभार प्रदर्शन अंशुमान तिवारी द्वारा किया गया कार्यक्रम में मुख्य रूप से संजय भारत, अभिषेक जयसवाल, विनोद वैष्णव, हर्षिद गुर्जर, महेश गुप्ता, दीपेंद्र चौहान, फलेश्वर यादव, संतोष गुप्ता, सुजीत सिंह, शांतनु सिंह, देव शरण, कृष्ण चंद्र तिवारी, ललितेश कुमार, मयंक गोयल, विष्णु बंसल, आशीष शर्मा, दुलेश्वर सेन, रूपचंद्र देवांगन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता ऑनलाइन उपस्थित थे
।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57