Advertisement

सूरजपुर : सीजी टीका पोर्टल पर टीकाकरण पंजीयन कराएं

गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़-सूरजपुर – पूरे प्रदेश में राज्य शासन द्वारा 18 से 44 आयु वर्ग के सभी नागरिकों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के जरिए सुविधाजनक तरीके से टीका लगवाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सीजी टीका वेब पोर्टल का शुभारंभ किया गया है। जिले के सभी टीकाकरण केंद्र में पंजीयन के लिए हेल्पडेस्क बनाए गए हैं। जिन लोगों के पास मोबाइल अथवा नेट कनेक्टिविटी की सुविधा उपलब्ध नहीं है वह पंजीयन के लिए टीकाकरण केंद्र के हेल्पडेस्क की मदद ले सकते हैं।
उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा कोरोना संक्रमण के बचाव के लिए 18 से 44 आयु के लोगों के लिए सीजी टीका वेब पोर्टल का शुभारंभ किया है। ऑनलाइन पंजीयन के साथ-साथ इसमें यह सुविधा भी उपलब्ध है कि बिना मोबाइल धारी व्यक्ति भी हेल्प डेस्क के सहयोग से अपना पंजीयन इस वेबपोर्टल में कराकर टीका लगवा सकता है। पंजीयन के लिए हितग्राही को अपना आधार कार्ड लेकर आना होगा। पंजीयन करने के बाद हितग्राही को एक पंजीयन नंबर प्रदान किया जाएगा। जिसे हितग्राही को सुरक्षित रखना होगा। टीका लगने के समय केंद्र में अपना पंजीयन नंबर देने के बाद हितग्राही को टीका लगाया जाएगा। सीजी टीका वेब पोर्टल के लिए लिंक है

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57