Advertisement

स्वास्थ्य विभाग के सचिव प्रसन्ना आर. ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर अस्पताल के फोरेंसिक विभाग का किया आकस्मिक निरीक्षण

रायपुर : स्वास्थ्य विभाग के सचिव प्रसन्ना आर. ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर अस्पताल के फोरेंसिक विभाग का किया आकस्मिक निरीक्षण

बेहतर व्यवस्था बनाने के दिए निर्देश, मरच्युरी के बाहर हेल्पडेस्क बनाने कहा

स्वास्थ्य विभाग के सचिव प्रसन्ना आर. ने आज पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय एवं संबद्ध अस्पताल के फोरेंसिक विभाग के अंतर्गत संचालित शव परीक्षण कक्ष का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने शव परीक्षण (पोस्ट-मार्टम एक्जामिनेशन) की व्यवस्था को और ज्यादा सुदृढ़ बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। प्रसन्ना ने मेडिको-लीगल केस में किए जाने वाले पोस्ट-मार्टम के बाद तैयार रिपोर्ट को अविलंब देने के लिए फोरेंसिक विभाग के डॉक्टरों को सुव्यस्थित योजना बनाने को कहा, ताकि संबंधित थाने को मृतक का पीएम रिपोर्ट जल्द प्राप्त हो सके।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

प्रसन्ना ने शव परीक्षण कक्ष के बाहर परिजनों के बैठने के लिए वेटिंग एरिया को दुरूस्त करने के साथ-साथ परिजनों के लिए पेयजल, वॉशरूम एवं साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने शव परीक्षण कक्ष की जरुरतों से संबंधित प्रस्ताव बनाकर विभागाध्यक्ष एवं अधीक्षक के माध्यम से शासन को प्रेषित करने को कहा। उन्होंने मरच्युरी के बाहर हेल्पडेस्क बनाने के भी निर्देश दिए ताकि परिजनों को समय पर आवश्यक मदद मिल सके। स्वास्थ्य सचिव के निरीक्षण के दौरान डॉ. भीमराव अम्बेडकर अस्पताल के अधीक्षक डॉ. एस.बी.एस. नेताम, रेडियोलॉजी विभाग के डॉ. विवेक पात्रे, फोरेंसिक विभाग के डॉ. आर.के. सिंह, डॉ. शिवनारायण मांझी और डॉ. नागेन्द्र सोनवानी भी मौजूद थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47