Advertisement

मेघालय : कोनराड संगमा को यूडीपी, पीडीएफ का समर्थन मिला

मेघालय : कोनराड संगमा को यूडीपी, पीडीएफ का समर्थन मिला

शिलांग: तृणमूल कांग्रेस और कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है, जो मेघालय में कोनराड संगमा की नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) को सत्ता से बाहर रखने के लिए वैकल्पिक गठबंधन की तलाश कर रहे थे। दूसरी सबसे बड़ी पार्टी युनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (यूडीपी) ने रविवार को पूर्वोत्तर राज्य में अगली सरकार के गठन के लिए एनपीपी को अपना समर्थन दिया।
एनपीपी (26) के बाद दूसरे स्थान पर रही पार्टी यूडीपी के अध्यक्ष मेटबाह लिंडोह ने कोनराड संगमा को लिखे एक पत्र में उल्लेख किया है : आपकी पार्टी के प्रदर्शन पर बधाई, जिसके परिणामस्वरूप शानदार जीत हुई। लोगों के जनादेश के आलोक में मैं युनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी के संसदीय दल की ओर से सरकार गठन के लिए समर्थन प्रदान करते हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

यूडीपी मेघालय में एनपीपी के नेतृत्व वाली पिछली सरकार में भी सहयोगी थी।

इस बीच, पीपुल्स डेमोक्रेटिक फ्रंट (पीडीएफ), जो पहले वैकल्पिक गठन के लिए तृणमूल कांग्रेस के नेता मुकुल संगमा के साथ बातचीत कर रहा था, एनपीपी को समर्थन देने के लिए यूडीपी में शामिल हो गया।

ताजा घटनाक्रम के बाद एनपीपी को अब राज्य की 60 सदस्यीय विधानसभा में 45 विधायकों का समर्थन प्राप्त है।

चुनाव 27 फरवरी को हुआ था, जबकि परिणाम 2 मार्च को घोषित किया गया था।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47