Advertisement

अनुकंपा नियुक्ति में 10 प्रतिशत की सीमा बंधन को शिथिल किये जाने पर छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ ने किया मुख्यमंत्री भुपेश बघेल का आभार …!

अनुकंपा नियुक्ति में 10 प्रतिशत की सीमा बंधन को शिथिल किये जाने पर छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ ने किया मुख्यमंत्री भुपेश बघेल का आभार …!

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

वर्तमान समय में प्रदेश के अधिकतम कर्मचारियों की कोविड-19 के रोकथाम एवं नियंत्रण से सम्बंधित कार्यों में ड्यूटी लगायी गयी हैं। इस दौरान पूरे प्रदेश से हजारों की संख्या में शासकीय कर्मचारी असमय की मृत्यु के आगोश में समाहित हो रहे हैं। जिसके चलते छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ ने वर्तमान अनुकंपा नियुक्ति आदेश में अवश्य संशोधन करते हुए 10 प्रतिशत की सीमा बन्धन को समाप्त करने हेतु मांग शासन से की थी। जिसे आज छत्तीसगढ़ शासन के कैबनेट में आगामी 31 मई 2022 तक के लिए शिथिल किए जाने का निर्णय लिया गया है। शासन के इस कर्मचारी हित में लिए गए संवेदनशील निर्णय का छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के प्रांताध्यक्ष ओंकार सिंह ठाकुर, महामंत्री यशवंत सिंह वर्मा, संभागीय अध्यक्ष बी.एल.चन्द्राकर, सचिव ओंकार प्रसाद वर्मा, उपाध्यक्ष रामनारायण मिश्रा, कोषाध्यक्ष गोविंद सोनी एवं जिलाध्यक्ष सुनील नायक रायपुर, नवीन चन्द्राकर धमतरी, टेकराम सेन महासमुंद, प्रकाश तिवारी बलौदाबाजार, एन.के.वर्मा गरियाबंद, टिकेश ठाकुर कांकेर, सतीश पाठक बस्तर, रमन दास झाड़ी बीजापुर, एल.बी.यादव दंतेवाड़ा, शैलेन्द्र भदौरिया सुकमा, निर्मल शार्दूल कोंडागाँव, ऋषि पटेल बिलासपुर, अनिल यादव रायगढ़, नारायण भास्कर मुंगेली, भुनेश्वर देवांगन जांजगीर, पीलाराम पटेल चांपा, तरुण राठौर कोरबा, बालगोविंद गुप्ता सरगुजा, राजकुमार सिंह सूरजपुर, के.के.साहू कोरिया, राम सेवक गुप्ता रामानुजगंज, हरिशंकर जशपुर, हरनारायण सिंह राजपूत दुर्ग, वाय.के.दिल्लीवार, अश्वनी बनर्जी बेमेतरा के.के.गुप्ता कवर्धा, पूरन लाल साहू राजनांदगांव, रामकुमार बघेल, मोहित वर्मा, राजनबघेल, गिरधर साहू, बृजलाल वर्मा, अवधराम वर्मा राजेन्द्र साहू रायपुर ने उक्त निर्णय का स्वागत करते हुए राज्य के मुख्यमंत्री माननीय श्री भुपेश बघेल जी को आभार पत्र प्रेषित किया हैं।
यशवंत सिंह वर्मा/प्रांतीय महामंत्री/छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57