Advertisement

मानदेय वृद्धि पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं-सहायिकाओं ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

रायपुर : मानदेय वृद्धि पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं-सहायिकाओं ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

भरोसे के बजट से खिल उठे महिलाओं के चेहरे

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं-सहायिकाओं का होली पर्व का उल्लास हुआ दोगुना

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर स्थित सेंट्रल हॉल में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं-सहायिकाओं के प्रतिनिधि मण्डल ने मुलाकात कर ‘भरोसे के बजट‘ में उनका मानदेय बढ़ाये जाने पर मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया। मानदेय वृद्धि की खबर सुनकर मुख्यमंत्री का आभार जताने बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका विधानसभा पहुंची इन महिलाओं के चेहरे पर खुशी साफ जाहिर हो रही थी। महिलाओं ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनकी बहुप्रतीक्षित मांग पूरी होने से आज प्रदेश भर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं-सहायिकाओं का होली पर्व का उल्लास दोगुना हो गया है। प्रदेश भर की आंगनबाड़ी से जुड़ी महिलाओं में हर्ष की लहर है।
उल्लेखनीय है कि वित्तीय वर्ष 2023-24 के बजट की घोषणानुसार महिलाओं तथा बच्चों के पोषण एवं टीकाकरण हेतु प्रदेश भर में संचालित 46 हजार 660 आगनबाड़ी केन्द्रों में कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दी जाने वाली मासिक मानदेय की राशि 06 हजार 500 रूपए प्रति माह से बढ़ाकर 10 हजार रूपए प्रति माह करने की घोषणा मुख्यमंत्री ने की। इसी तरह उन्होंने आंगनबाड़ी सहायिकाओं का मानदेय 03 हजार 250 रूपए से बढ़ाकर 05 हजार रूपए प्रति माह करने और मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 04 हजार 500 रूपए से बढ़ाकर 07 हजार 500 रूपए प्रति माह करने की घोषणा की।
इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय और डॉ. श्रीमती रश्मि आशीष सिंह सहित बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका उपस्थित थीं।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57