Advertisement

गरियाबंद : माड़ागांव विद्युत उपकेन्द्र पावर ट्रांसफार्मर की क्षमता में वृद्धि से अंचल के 9000 उपभोक्ता लाभान्वित होंगे

गरियाबंद : माड़ागांव विद्युत उपकेन्द्र पावर ट्रांसफार्मर की क्षमता में वृद्धि से अंचल के 9000 उपभोक्ता लाभान्वित होंगे

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

गरियाबंद 06 मार्च 2023/इंदागांव उपकेन्द्र 132/33 केव्ही के निर्माण होने से मैनपुर देवभोग अंचल में विद्युत वोल्टेज में अपेक्षित सुधार आया है। वोल्टेज सुधार होने से नये कनेक्शनों जैसे व्यवसायिक, सिंचाई पंप कनेक्शन, राइस मिल व अन्य विद्युत कनेक्शन में उत्तरोत्तर वृद्धि की संभावना है। जिसके कारण भार वृद्धि होगी। इसको दृष्टिगत रखते हुये देवभोग उपसंभाग अंतर्गत वितरण केन्द्र झाखरपारा के 33 / 11 केव्ही उपकेन्द्र माड़ागांव में 23 फरवरी 2023 को 1.6 एमव्हीए पॉवर ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि करके 3.15 एमव्हीए पॉवर ट्रांसफार्मर स्थापित कर ऊर्जीकृत किया गया। उक्त पावर ट्रांसफार्मर की स्थापना से झाखरपारा क्षेत्र के 60-70 ग्राम के लगभग 9000 उपभोक्ता लाभान्वित होंगे। इससे उपभोक्ताओं को नये कनेक्शन प्रदान करने में आसानी होगी तथा बिजली संबंधी शिकायतों में कमी आयेगी। उक्त पॉवर ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि से अंचल के उपभोक्ताओं को बार बार होने वाले विद्युत व्यवधानों से भी राहत मिलेगी।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57