Advertisement

सतर्कता बरतें एवं वैक्सीन अवश्य लगवाएं—- प्रतुल”

“सतर्कता बरतें एवं वैक्सीन अवश्य लगवाएं—- प्रतुल”

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

डोंगरगांव. जिले के ग्राम चांदो के युवा किसान एवं छत्तीसगढ़ श्री वैष्णव महासभा युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष दाऊ प्रतुल कुमार वैष्णव ने सभी नागरिकों से निर्भय होकर वैक्सीन लगवाने की अपील की है । उन्होंने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर ने प्रदेश समेत पूरे देश को हिला कर रख दिया । हम सभी ने कई अपनों को खो दिया । पूरे प्रदेश में लगे लॉक डाउन एवं नागरिकों की सतर्कता से अब स्थिति में धीरे धीरे सुधार हो रहा है परन्तु हमें अभी भी पूर्णतः सतर्कता बरतने की आवश्यकता है । अनावश्यक घर से बाहर न निकलें, सोशल डिस्टेंस का पालन करें, तबियत में ज़रा भी उतार-चढ़ाव होने पर तुरन्त कोविड टेस्ट करवाएं और सबसे महत्वपूर्ण बात वैक्सीन अवश्य लगवाएं । इन सभी बातों को मूर्त रूप देकर जल्द ही हमारा छत्तीसगढ़ कोरोना पर विजय प्राप्त कर लेगा । दाऊ प्रतुल कुमार वैष्णव के द्वारा इन सभी बातों के पालन हेतु ग्रामीणजनों को जागरूक भी किया जा रहा है

राजनांदगांव से मानसिंग की रिपोर्ट======

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57