Advertisement

कलेक्टर ने हर्बल गुलाल खरीदकर किया समूह की महिलाओं को प्रोत्साहित, ऑनलाइन पैमेंट से किया भुगतान

जांजगीर-चांपा : कलेक्टर ने हर्बल गुलाल खरीदकर किया समूह की महिलाओं को प्रोत्साहित, ऑनलाइन पैमेंट से किया भुगतान

स्व सहायता समूहों की महिलाएं गुलाब, गेंदा, पलाश, पालक, चुकंदर से बना रहीं हर्बल गुलाल

कलेक्टोरेट, जिला पंचायत में सजा रंग-बिरंगे हर्बल गुलाल का स्टॉल

जिला पंचायत उपाध्यक्ष, जिपं सदस्य, पूर्व सदस्य सहित जिपं सीईओ ने खरीदी हर्बल गुलाल

जांजगीर-चांपा 06 मार्च 2023/कलेक्टोरेट परिसर में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) से जुड़ी स्व सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा हर्बल गुलाल तैयार कर उसे स्टॉल में लगाया गया। जहां पर कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने पहुंचकर स्व सहायता समूह की महिलाओं से हर्बल गुलाल खरीदा और उनका भुगतान डिजीटल माध्यम से करते हुए महिलाओं को प्रोत्साहित किया। उन्होंने समूह की महिलाओं से बनाये गए हर्बल गुलाल की विधि की जानकारी भी ली। वहीं जिला पंचायत परिसर में भी हर्बल गुलाल का स्टॉल सजाया गया है, जिसमें जिला पंचायत उपाध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप सिंह, जिला पंचायत सदस्य राजकुमार साहू, पूर्व जिला पंचायत सदस्य दिनेश शर्मा सहित जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. ज्योति पटेल ने समूह से हर्बल गुलाल खरीदकर समूह का उत्साहवर्धन किया।
जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. ज्योति पटेल ने बताया कि जिले में स्व सहायता समूहों के माध्यम से हर्बल गुलाल तैयार कराई जा रही है। यह गुलाल समूह की महिलाओं द्वारा गुलाब, गंेदा, चांदनी, रातरानी के फूल, टेशू के फूल सहित त्वचा को नुकसान नहीं पहुंचाने वाली पत्तियांें सहित पालक, लाल भाजी का उपयोग करते हुए तैयार की जा रही है। जिसे ग्राम पंचायत के हाट बाजार से लेकर जनपद पंचायत, जिला पंचायत एवं कलेक्टोरेट में स्टॉल लगाकर हर्बल गुलाल की बिक्री की जा रही है। जिससे वे रसायनिक रंगों से होने वाली हानि से भी बचा रही हैं और स्वरोजगार को मजबूती बनाते हुए आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार हर्बल गुलाल खरीदकर उनका उत्साहवर्धन करें।

लोगों ने खरीदा हर्बल गुलाल, ऑनलाइन भुगतान

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

जिला कलेक्टोरेट एवं जिला पंचायत में हर्बल गुलाल का स्टॉल लगाया गया। जहां पर पहले दिन ही लोगों ने हर्बल गुलाल खरीदा और हर्बल गुलाल को बनाने की प्रक्रिया सहित उसके फायदे के बारे में भी समूह की महिलाओं से जानकारी ली। समूह की महिलाओं ने बताया कि पहले दिन कई लोगों ने नकद एवं ऑनलाइन पैमेंट से गुलाल खरीदा। समूह की महिलाओं ने कहा कि कलेक्टर मेडम ने भी हर्बल गुलाल खरीदकर ऑनलाइन पैमेंट किया। इसके अलावा भी कई लोगों ने गुलाल खरीदकर ऑनलाइन पैमेंट किया। समूह की महिलाओं का कहना है कि डिजीटल इंडिया के आने के बाद से हर कदम कामयाबी के साथ आगे बढ़ रहे हैं।
त्यौहारों के संग फूलों की महक के संग

बलौदा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत हरदीविशाल से आईं रानी दुर्गावती स्व सहायता समूह की अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा बनर्जी, सचिव श्रीमती खिलेश्वरी नागरची सदस्य गौरी नागरची का कहना है कि होली रंगों का त्योहार है और रंगों का विशेष महत्व है, लेकिन केमिकल रंगों के कारण होली का रंग फीका हो रहा है, ऐसे में होली के रंगों, त्योहार के आनंद को बरकरार रखने के लिए जिले में समूह की दीदियों द्वारा गांव-गांव में हर्बल गुलाल तैयार किया जा रहा है। वहीं नवागढ़ विकासखण्ड की ग्राम पंचायत खोखरा की तुलसी स्व सहायता समूह की अध्यक्ष श्रीमती नर्मदा सूर्यवंशी, सचिव श्रीमती सुहासिनी सूर्यवंशी, श्रीमती तरसबाई का कहना है कि त्योहारों में फूलों की महक आए इसलिए गेंदा, पलाश, नीलकंठ, चुंकदर, गुलाब सहित कई तरह के फूलों का उपयोग हर्बल गुलाल बनाने में करते हैं।

गुलाब और चुकंदर से लाल, तो पालक से हरा गुलाल

सोमवार से कलेक्टोरेट एवं जिला पंचायत परिसर में स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा गुलाल का स्टाल लगाया गया। रानी दुर्गावती समूह एवं तुलसी समूह की महिलाओं ने बताया कि गुलाबी, हरा, नीला, आसमानी, संतरा सहित कई कलर के गुलाल महिलाओं द्वारा दिन-रात मेहनत करते हुए तैयार किये गये हैं। इन गुलालों में गेंदा फूल, गुलाब फूल, पलाश के फूल, पालक, चुंकदर, लालभाजी आदि का उपयोग किया गया है। महिलाओं के द्वारा पिछले दो सप्ताह से गुलाल की तैयारी कर रही है। फूलों का सुखाकर उसके बाद पीसकर फिर छानकर गुलाल को कड़ी मेहनत के बाद तैयार किया गया हैं।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57