Advertisement

छत्तीसगढ़ में श्रद्धा मर्डर कांड जैसा केस आया सामने, पत्नी की हत्या के बाद शव के 6 टुकड़े कर पानी की टंकी में फेंके, 2 महीने बाद खुला राज

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में श्रद्धा मर्डर केस की तरह सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने बेवफाई के शक में अपनी पत्नी की हत्या कर शव के 6 टुकड़े करने के बाद पानी की टंकी में फेंक दिया था। घटना का खुलासा करीब 2 महीने बाद हुआ। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

दिल को दहला देने वाला यह मामला बिलासपुर के उसलापुर थाने का है। यहां पति पवन ठाकुर को अपनी पत्नी सीता साहू पर शक था कि उसकी पत्नी के किसी के साथ अवैध संबंध है, जिस कारण से उनसे अपनी पत्नी की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद खुद को बचाने के लिए उसने शव के 6 टुकड़े कर दिए और बैग में भरकर उसे पानी के टंकी में डाल दिया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उनकी शादी 10 साल पहले हुई। दोनों की लव मैरिज थी और दोनों अपने परिवारों से अलग किराए के मकान में रह रहे थे। उनके दो बच्चे हैं। पवन को शक था कि सीता के किसी के साथ अवैध संबंध थे। इसलिए उसने 5 फरवरी को उसकी हत्या कर दी। पत्नी की हत्या करने के बाद अपने दोनों बेटों को अपने माता-पिता के पास तखतपुर छोड़ दिया था।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-08-06 at 13.18.43
WhatsApp Image 2026-08-06 at 13.56.51
ChatGPT Image Aug 8, 2026, 10_06_26 PM

ऐसे हुए घटना का खुलासा

उसलापुर पुलिस के मुताबिक, आरोपी पवन ठाकुर को नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया था। इसी सिलसिले में पूछताछ करने उसके घर पहुंचे। लेकिन वहां घर से बदबू आ रही थी। जांच करते करते पानी की टंकी का ढक्कन खोला तो वे हैरान रह गए। पानी की टंकी में एक बैग था जिसे खोला तो उसमें लाश के छोटे-छोटे टुकड़े मिले। इतना ही नहीं पुलिस को आरोपी के घर से नकली नोटों का बंडल और नोट गिनने की मशीन भी मिली है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM