Advertisement

राहुल गांधी ने लंदन में आरएसएस को कहा ‘फासीवादी’

राहुल गांधी ने लंदन में आरएसएस को कहा ‘फासीवादी’

लंदन: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भाजपा को फासीवादी आरएसएस का एक विंग बताया, जो सत्ता में आने के लिए लोकतंत्र का इस्तेमाल करता है। वायनाड के सांसद ने सोमवार देर शाम लंदन स्थित थिंक टैंक चैथम हाउस में एक बातचीत के दौरान यह टिप्पणी की।
उन्होंने कहा, आरएसएस द्वारा भारत के संस्थानों पर पूर्ण कब्जा करने से देश के लोकतांत्रिक ढांचे की प्रकृति बदल गई है।

राहुल गांधी ने यह भी आरोप लगाया कि विपक्ष को नोटबंदी, किसान विधेयक, जीएसटी और चीनी आक्रामकता के संबंध में सवाल करने की अनुमति नहीं है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

अपनी भारत जोड़ो यात्रा के बारे में कांग्रेस नेता ने कहा, यात्रा भारत के लोगों तक पहुंचने का एक तरीका था।

राहुल गांधी ने कहा, बीजेपी नौ सालों में जिस सत्ता का लुत्फ उठा रही है, उससे अंधी हो गई है। भगवा पार्टी को जनता की राय सुनने-जानने में कोई दिलचस्पी नहीं है।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी विपक्ष के खिलाफ एजेंसियों का इस्तेमाल करते हैं।

राहुल गांधी ने कहा, हमारा समाज लोकतांत्रिक तरीके से बना है। चीनी इसे सबसे बड़र चुनौती के रूप में देखते हैं, हमें दुनिया को समृद्धि के साथ उत्पादकता का ²ष्टिकोण पेश करने की आवश्यकता है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57