Advertisement

होली पर रखें बालों का विशेष ख्याल

होली पर रखें बालों का विशेष ख्याल

होली खेलने का प्लान तो बना लिया हैं लेकिन होली के बाद जब रंग छुड़ाने की बारी आती है तो ऐसी की तैसी हो जाती है। तो अगर आप चाहते हैं होली खेलने के बाद भी आपके बाल रहें हेल्दी और शाइनी, तो इन बातों का रखें ध्यान।
– होली खेलने से पहले बालों में कंडीनशर या हेयर सीरम लगाकर छोड़ दें। यह बालों को धूप और रंगों के कारण होने वाले रूखेपन से बचाता है। कम मात्रा में लेकर इन्हें दोनों हथेलियों पर फैलाएं और बालों में हल्की मालिश करें या हथेलियों से बालों पर लगाएं। आप बालों में नारियल तेल से भी मालिश कर सकती हैं। इससे बालों पर रंगों का प्रभाव नहीं पड़ता है।

– कुछ दिनों तक नारियल तेल को गर्म करके अपने बालों में लगाएं। फिर गर्म तौलिए को लपेट लें। एक घंटे बाद बालों को धो लें।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

– बालों में भी तेल लगाएं। बालों की देखभाल भी चेहरे जितनी ही जरूरी है। तो होली से एक रात पहले बालों में अच्छे से तेल लगा लें। सरसों का तेल अवॉयड करें क्योंकि ये बहुत ज्यादा चिपचिपा होता है। इसकी जगह नारियल तेल का इस्तेमाल करें।

– तेल में नींबू भी मिलाएं। दो टेबलस्पून बादाम तेल में दो बूंद लैवेंडर का तेल, एक बूंद गुलाब का तेल और दो या तीन बूंद नींबू का रस मिलाकर बालों में लगा लें। इससे आपके बालों को पोषण मिलने के साथ होली के रंगों से कवच में मिलेगा।

बाल बांधें- होली में बालों को खोलकर बिल्कुल न रखें। पोनीटेल या चोटी बना लें। वैसे स्कार्फ से बालों को कवर करके भी होली खेली जा सकती है। होली पर मिलने वाली कैप या स्वीमिंग कैप भी पहन सकते हैं।

सेंसिटिव स्कैल्प का ख्याल रखें- अगर सेंसिटिव स्कैल्प है, तो होली खेलने से पहले नींबू के रस से हल्का मसाज कर लें, जिससे उस पर हानिकारक रंगों का असर कम होगा।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57