Advertisement

होली के पक्के रंगों को निकालने के लिए स्किन रगड़ने की बजाय ये होममेड उबटन आज़माएं और देखें कमाल

होली के पक्के रंगों को निकालने के लिए स्किन रगड़ने की बजाय ये होममेड उबटन आज़माएं और देखें कमाल

होली उन त्यौहारों में से है जिसका इंतजार लोग साल शुरू होते ही करने लगते हैं। इस दिन अबीर और गुलाल के रंग से हर कोई सराबोर नजर आता है, लेकिन कई बार जब होली के बाद इन रंगों को छुड़ाने की नौबत आती है, तब मुश्किल होती है। कई बार जिद्दी रंग चेहरे से उतर तो जाते हैं लेकिन स्किन इतनी रूखी या डैमेज हो जाती है। लंबे समय तक त्वचा पर रंग लगे रहने से खुजली, एलर्जी या फिर स्किन इंफेक्शन की समस्या हो सकती है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कुछ अलग अलग उबटन बनाने की विधियां जो चेहरे से रंग तो निकालेंगे ही साथ ही स्किन का खास ख्‍याल भी रखेंगे तो चिलए जानते हैं।

चावल के आटे का उबटन
चावल का आटा नेचुरल स्क्रबर का काम करता है। इससे आप डेड स्किन को साफ करने के लिए उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए पहले चावल को दरदरा पीस लें, फिर उसमें शहद मिलाकर फेसपेक तैयार कर लें। इसे फेसपैक की तरह अपनी पूरी बॉडी में लगाएं। इससे पक्का रंग आसानी से छूट जाएगा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

शहद और मिल्‍क पाउडर का उबटन
शहद को स्किन के लिए अच्छा माना जाता है। साथ ही कच्चे दूध का इस्तेमाल भी त्वचा को चमकाने के लिए किया जाता है। सबसे पहले आप शहद लें फिर उसमें गुलाब जल और मिल्‍क पाउड को मिला दें। और अच्‍छी तरह से स्किन पर लगाएं। इन्‍हें हल्‍के हाथ से रगड़ें। 20 मिनट बाद अच्‍छी तरह से धो लें। इससे रंग आसानी से छूट जाएगा।

बेसन दिखाएगा आसर
दूध-हल्दी-बेसन का मिश्रण बनाकर उबटन तैयार कर लें। नहाते समय एक बार पानी और साबुन से रंग उतारने के बाद इस ऊबटन को लगाकर स्क्रब और वॉश करें। इससे भी आपको फायदा होगा।

कच्चा पपीता और दूध का पेस्‍ट
इसके अलावा आप दूध में थोड़ा सा कच्चे पपीते को पीसकर मिलाएं। साथ ही थोड़ी सी मुलतानी मिट्टी और थोड़ा सा बादाम का तेल मिक्स करें और फिर इस पेस्ट को चेहरे पर लगा लें। करीब आधे घंटे बाद चेहरा पानी से धो लें। रंग अपने आप उतर जाएगा।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47