Advertisement

मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजनाः जिले के एक हजार 46 हितग्राहियों ने कराया पंजीयन

अम्बिकापुर : मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजनाः जिले के एक हजार 46 हितग्राहियों ने कराया पंजीयन

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वाणिज्यिक वृक्षारोपण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदेश में ‘‘मुख्यमंत्री वृक्ष सम्पदा योजना’’ लागू करने की घोषणा किया है। वन विभाग योजना को लागू करने की तैयारी में जुट गया है। वन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक जिले में 1 हजार 46 हितग्राहियों के 1 हजार 142 एकड़ भूमि का पंजीयन वृक्षारोपण के लिए किया गया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना अंतर्गत समस्त वर्ग के सभी इच्छुक भूमि स्वामी पात्र होंगे। इसके अलावा शासकीय, अर्द्धशासकीय तथा शासन के स्वायत्त संस्थान जो अपने स्वयं के भूमि पर रोपण करना चाहते हैं, पात्र होंगे। इसी तरह निजी शिक्षण संस्थाएं, निजी ट्रस्ट, गैर शासकीय संस्थाएं, पंचायतें, भूमि अनुबंध धारक, जो अपने भूमि में रोपण करना चाहते हैं, वे पात्र होंगे। मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य में वाणिज्यिक वृक्षारोपण को बढ़ावा देना है। इसके तहत राज्य के सभी कृषकों, शासकीय, गैर शासकीय, अर्द्धशासकीय, पंचायतें अथवा स्वायत्व संस्थानों की भूमि पर वाणिज्यिक प्रजातियों के वृक्षारोपण उपरांत सहयोगी संस्था, निजी कंपनियों के माध्यम से निर्धारित समर्थन मूल्य पर वनोपज के क्रय की व्यवस्था करते हुए एक सुदृढ़ बाजार व्यवस्था आदि सुनिश्चित करना है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57