Aaj Ka Rashifal 10 March 2023: इन 4 राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, होगा लाभ ही लाभ, जानें अपना हाल

Aaj Ka Rashifal 10 march 2023: आज चैत्र कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और शुक्रवार का दिन है। आज रात 8 बजकर 40 मिनट तक वृद्धि योग रहेगा। साथ ही आज चित्रा नक्षत्र रहेगा।  इसके अलावा आज सुबह 9 बजकर 18 मिनट से शुरू होकर रात 9 बजकर 42 मिनट तक पाताल लोक की भद्रा रहेगी। आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं कैसा रहेगा आपके लिए 10  मार्च का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

मेष राशि

आज का दिन आपके पक्ष में रहने वाला है। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। व्यापार में अचानक धन लाभ के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। किसी से उधार के लेन-देन से बचें। कुछ दिनों से चल रही पारिवारिक समस्याएं जीवनसाथी की मदद से अच्छा हो जाएगा, गलतफहमियां दूर होंगी। परस्पर रिश्तों में सुधार होगा और आज आप सब एक साथ मिलकर रात्रि – भोज में शामिल होंगे। बच्चे भी उत्साहित रहेंगे। किसी पुराने मित्र से आज आपकी मुलाकात हो सकती है, जो भविष्य में आपके बिजनेस के लिए फायदेमंद सिद्ध होगा। लेन-देन में सतर्कता बरतें, किसी पर आंखें बन्द करके विश्वास ना करें। आप नकारात्मक विचारों से दूर रहें।

  • लकी रंग – पर्पल
  • लकी नंबर- 5

वृष राशि

आज आपको परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ अधिक समय व्यतीत करेंगे।  घर के कार्यों में सभी सदस्यों का साथ मिलेगा। घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं, जिससे पारिवारिक माहौल खुशहाल बना रहेगा। कोई मित्र मिलने घर आ सकता है, उससे निजी समस्याओं को शेयर करने से मन का बोझ हल्का होगा। नौकरी पेशा हैं, तो अनुकूल स्थान पर ट्रांसफर हो सकता है। जिससे रोज ट्रैवल की समस्या का समाधान हो होगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी दूर होती नजर आएंगी। इस राशि के छात्रों को और मेहनत करने की जरूरत है। सफलता मिलाने के योग बने हुये है। आशावादी प्रवृत्ति आपको सफलता दिलाएगी।

  • लकी रंग – ग्रे
  • लकी नंबर- 6

मिथुन राशि

सकारात्मक विचारों से दिन का प्रारंभ करें।  आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। ऑफिस के कार्यों संबंधित यात्रा हो सकती है। यात्रा के दौरान किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। जिससे आपप्रभावित होकर जीवन शैली में बदलाव लाने पर विचार करेंगे। यदि आप वाहन खरीदने की सोच रहे हैं तो अभी के लिए टाल दीजिए। इस राशि के इंजीनियरों को कार्यस्थल पर कुछ नए बदलाव का सामना करना पड़ सकता है। छात्रों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। कहीं से कोई शुभ समाचार मिल सकता है, वह परीक्षा से संबंधित भी हो सकता है।

  • लकी रंग – पीला
  • लकी नंबर- 5

कर्क राशि

आज का दिन आपके तथा आपके परिवार के लिए खुशियां लाने वाला दिन है। पारिवारिक समस्याएं आज स्वयं दूर हो जाएंगी और आप अपने जीवनसाथी के साथ आनंद का अनुभव करेंगे। अध्यात्म की ओर रूझान बढ़ेगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम की योजना बना सकते हैं। प्रोफेशनल हैं तो कार्यक्षेत्र में प्रगति के अवसर मिलेंगे, आपमें उत्साह बढ़ेगा, परन्तु आगे बढ़ने से पहले अपने अधूरे कार्य को अवश्य पूर्ण करें कार्य का बोझ बढ़ेगा। बुद्धिमानी से कार्य करें। महिलाओं को घर में अचानक काम का बोझ बढ़ेगा, अपनी सेहत का ख्याल रखें। किसी सवास्थ्य सम्बन्धी समस्या से आज आपको छुटकारा मिलेगा।

  • लकी रंग – ब्लू
  • लकी नंबर- 5

सिंह राशि

आपके लिए दिन सामान्य रहेगा। भाई- बहन से बिगड़े रिश्ते सुधारने पर आज आप सोच विचार करेंगे। इसके लिए जीवन साथी की मदद ले सकते हैं। सड़क पर चलते समय सतर्क रहें।  आज विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है, पढ़ाई में आ रहीं बाधाएं दूर होंगी और पढ़ने में मन लगेगा। विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने का मन बनाएंगे। मनोबल ऊंचा रहेगा। इस राशि के अविवाहित जातकों के लिए दिन शुभ है।  विवाह के लिए अनुकूल प्रस्ताव आ सकते है। बड़े बुजुर्गो से परामर्श लेकर ही बात आगे बढ़ाएं, बात बनेगी। लवमेट्स के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है।

  • लकी रंग – लाल
  • लकी नंबर- 3

कन्या राशि

आज आपका दिन आनंद से भरा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में भरपूर मधुरता बनी रहेगी, आप अपने परिवार के बीच सुखद समय व्यतीत करेंगे। हंसी- मज़ाक का वातावरण बना रहेगा। आज घरेलू चीजों की खरीदारी पर खर्चे हो सकते हैं। आप बच्चों को पार्क में ले जाएंगे, उनके साथ आप भी आनंद मनाएंगे। आपको रोजगार के उचित अवसर मिलने की संभावना बन रही है, शुभ समाचार मिल सकते हैं।  किसी से राजनीतिक मुद्दे पर अपने विचार प्रकट करेंगे और आपकी बात मानी जा सकती है। व्यापारियों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। अगर आप किसी से अपने मन की बात करना चाहते है तो कह सकते हैं।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
  • लकी रंग – हरा
  • लकी नंबर- 9

तुला राशि

आज का दिन खुशनुमा रहेगा। आप आज ऊर्जावान रहकर अपने सभी काम समय पर अच्छी तरह पूरा करेंगे।  आपका आत्मविश्वास कार्यस्थल पर दिन को बेहतर बनाने में मददगार साबित होगा।  ग़लत राह पर ले जाने वाले लोगों से सतर्क रहे, बुद्धि और विवेक का सहारा लें और जल्दबाजी में कोई भी निर्णय ना लें। किसी तरह की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक स्वास्थ्य के लिए भरपूर नींद लें। अपने लिए समय निकालें और किसी प्राकृतिक स्थल पर समय व्यतीत करें शांति का अनुभव करेंगे। आपके जीवनसाथी के जीवन में बदलाव आने से खुशी का माहौल रहेगा।

  • लकी रंग – ऑरेंज
  • लकी नंबर- 6

वृश्चिक राशि

आज आपकी सृजनशील प्रवृत्ति कार्यस्थल पर आपको सम्मान दिलाएगी।  आप अपनी बुद्धि और विवेक से किसी आर्थिक समस्या का समाधान खोज लेंगे जिससे आपकी कंपनी को दोगुना लाभ होगा। उच्च अधिकारियों से सराहना एवं सम्मान प्राप्त होगा। आपका प्रमोशन की संभावना बढ़ जाएगी। संतान के प्रति आज विश्वास बढ़ेगा। बिजनेस कर रहें हैं तो संतान का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। पुरानी जायदाद के क्रय-विक्रय के कार्यों से धन लाभ के संकेत दिखाई दे रहें हैं। नौकरी के लिए परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को मल्टीनेशनल कंपनी से ऑफर आ सकता हैं।

  • लकी रंग – गोल्डन
  • लकी नंबर- 2

धनु राशि

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। कार्यस्थल पर आज आपको अपने सहकर्मियों से सहयोग मिलाता रहेगा। अपनी वाणी और व्यवहार में मधुरता बनाएं।  किसी भी कार्य में अत्यधिक आत्मविश्वास न दिखाएं कार्यों को थोड़ा ध्यान पूर्वक करें नहीं तो कार्य आपको दुबारा करना पड़ सकता है। किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले अपने सहकर्मियों और मित्रों से परामर्श अवश्य करें। आपके लिए आज बिजनेस में दोगुने लाभ का योग बन रहा है। नई योजना लागू करने से लाभ होगा। आप कोई इलेक्ट्रॉनिक गाड़ी खरीदने के लिए सोच सकते हैं। छात्रों को आज मनचाहा परिणाम मिलने की संभावना है। लवमेट्स के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है।

  • लकी रंग – ग्रे
  • लकी नंबर- 9

मकर राशि

आज आप नवीन विचारों से अपने नए दिन की शुरुआत करेंगे। ऑफिस के किसी काम को लेकर यात्रा के योग बन रहें हैं। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने की योजना बना सकते हैं आपका मन आज सामाजिक तथा राजनीतिक कार्यों में लगा रहेगा। आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी। इस राशि के जातकों को आज कानूनी मामलों से बचना चाहिए वरना बदले में मोटी रकम चुकानी पड़ सकती है। डेयरी उत्पादकों को उनके व्यापार में लाभ मिलेगा। यदि आप प्रापर्टी खरीदने की सोच रहें तो अपने माता- पिता से परामर्श अवश्य ले, उनके आशीर्वाद से सफलता मिलेगी। घर में नन्हें मेहमान के आने से घर का माहौल उत्सव जैसा रहेगा।

  • लकी रंग – पीला
  • लकी नंबर- 2

कुंभ राशि

आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है।  आप जो भी कार्य शुरू करेंगे उसमे किस्मत आपके साथ रहेगी। कार्यों में सफलता जरुर मिलेगी।  ऑफिस में काम कुछ ज्यादा रहेगा। जिसके वजह से आज आपको देर तक काम करना पड़ेगा।  अचानक आपको धनलाभ होने के योग बन रहे हैं। आप अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें।  आपकी रुचि कलात्मक कार्यों में रहेगी।  आपको कुछ नया सिखने को मिलेगा। किसी मनपसंद कार्य में मन लगाएंगे। जीवन साथी के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा शुभफलदाई होगा। प्रापर्टी में निवेश करने के लिए आज का दिन शुभ है। लवमेट्स आज एक दूसरे से अपने मन की बात शेयर करेंगे।

  • लकी रंग – ग्रे
  • लकी नंबर- 5

मीन राशि

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपका झुकाव संगीत के प्रति रहेगा। आपको किसी शो में गाने का प्रस्ताव मिल सकता है , जिसकी प्रतीक्षा बहुत समय से कर रहे थे। आप छोटी-छोटी बातों में ख़ुशी तलाशने की कोशिश करेंगे। घर में नन्हें मेहमान के आगमन का योग है। इस उपलक्ष्य पर घर में बधाई देने लोगों का आना-जाना लगा रहेगा। छोटी सी पार्टी भी होगी।  मित्रों के साथ बाहर मौसम का आनंद लेंगे। लवमेट रिंग गिफ्ट कर सकते हैं। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा है मेहनत करने से श्रेष्ठ परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।

  • लकी रंग – सिल्वर
  • लकी नंबर- 1