Advertisement

राजीव गांधी बाल भविष्य सुरक्षा योजना : कक्षा नवमीं में प्रवेश के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 मार्च तक

महासमुंद : राजीव गांधी बाल भविष्य सुरक्षा योजना : कक्षा नवमीं में प्रवेश के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 मार्च तक

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

राजीव गांधी बाल भविष्य सुरक्षा योजना अंतर्गत राजीव गांधी प्रसास बालक, कन्या आवासीय विद्यालयों में प्रदेश के अनुसूचित क्षेत्रों, आदिवासी उपयोजना क्षेत्र तथा नक्सल पीड़ित प्रभावित क्षेत्रों में स्थित शालाओं में अध्ययनरत प्रतिभावान विद्यार्थियों को कक्षा नवमीं से बारहवीं तक उत्कृष्ट स्कूली शिक्षा के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर की मेडिकल एवं इंजीनियरिंग की प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होने के लिए सघन तैयारी कराई जाती है।
आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि वर्ष 2023-24 में इन विद्यालयों के कक्षा 9वी में प्रवेश परीक्षा के माध्यम से प्रवेश के संबंध में ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 मार्च 2023 तक है। वेबसाइट लिंक https://eklavya.cg.nic.in/PRSMS/Student-Admission-Detail पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार 30 मार्च से 3 अप्रैल 2023 तक कर सकते हैं। प्रवेश के लिए प्राक्चयन परीक्षा की तिथि रविवार 30 अप्रैल 2023 प्रातः 11ः00 बजे से दोपहर 2ः00 बजे तक निर्धारित है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट www.tribal.cg.gov.in एवं जिले के सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57