लगभग 10 लाख रूपए मूल्य की अवैध लकड़ी जब्त

रायपुर : लगभग 10 लाख रूपए मूल्य की अवैध लकड़ी जब्त

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

वन विभाग द्वारा सघन छापामार कार्रवाई जारी

वन विभाग द्वारा आज छापामार कार्रवाई के दौरान सुकमा वनमंडल अंतर्गत 10 लाख रूपए से अधिक मूल्य की अवैध लकड़ी की जब्ती की कार्रवाई की गई। आरोपियों के खिलाफ वन अपराध प्रकरण के तहत कार्रवाई जारी है।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

मुख्य वनसंरक्षक मो.शाहिद से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दौरान सुकमा के तीन विभिन्न वन परिक्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नीलावरम तथा आसपास के क्षेत्रों में विभागीय टीम द्वारा सघन तलाशी अभियान चलाया गया। टीम में विभाग के 30 से अधिक कर्मचारियों का सक्रिय योगदान रहा। गौरतलब है कि वन विभाग द्वारा वन अपराधों की रोकथाम तथा वनो की सुरक्षा के लिए अभियान लगातार जारी है।