Advertisement

रायपुर के कोटा में 29 वें निःशुल्क नियमित योगाभ्यास केन्द्र का शुभारंभ

रायपुर : रायपुर के कोटा में 29 वें निःशुल्क नियमित योगाभ्यास केन्द्र का शुभारंभ

रायपुर के कोटा में 29 वें निःशुल्क नियमित योगाभ्यास

छत्तीसगढ़ योग आयोग

छत्तीसगढ़ योग आयोग के द्वारा आज नियमित योगाभ्यास कार्यक्रम के अंतर्गत रामकृष्ण परमहंस वार्ड के टीचर्स कॉलोनी गार्डन, कोटा में 29वें निःशुल्क नियमित योगाभ्यास केन्द्र शुरू किया गया। इस अवसर पर संसदीय सचिव श्री विकास उपाध्याय, योग आयोग के अध्यक्ष श्री ज्ञानेश शर्मा और वार्ड पार्षद श्रीकुमार मेनन भी उपस्थित थे। इस योगाभ्यास केंद्र का संचालन योग प्रशिक्षक श्रीमती सुषमा ऊके द्वारा प्रतिदिन सुबह 6 से 7 बजे तक किया जाएगा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विकास उपाध्याय ने कहा कि ज्ञानेश शर्मा के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ योग आयोग रायपुर शहर के साथ-साथ राज्य भर में योग गतिविधियों का संचालन कर रहा है, जिससे निश्चित ही लोगों को योग के माध्यम से स्वास्थ्य लाभ मिल रहा है। योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा ने होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दिनचर्या में नियमित योग को शामिल करने से स्वास्थ्य लाभ के साथ परिवार में सकारात्मक वातावरण निर्मित होगा। बच्चों के व्यक्तित्व का विकास भी होगा।

इस अवसर पर विशेष अतिथि के रुप में वार्ड पार्षद कुमार मेनन, श्याम सुंदर रैदास सहायक संचालक, रविकांत कुम्भकार प्रभारी अधिकारी, सतीश अग्निहोत्री संरक्षक एक्स आर्मी फाउंडेशन, कैप्टन विरेन्द्र चौहान महासचिव, दिनेश मिश्रा, योग साधक छबिराम साहू, सुषमा ऊके, प्रियंका साहू सहित वार्ड तथा कॉलोनी के गणमान्य नागरिकगण उपस्थित रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47