Advertisement

कलेक्टर ने टीकाकरण कार्य की समीक्षा कर

गोपाल सिंह विद्रोही /प्रदेश खबर /प्रमुख छत्तीसगढ़/सूरजपुर/कलेक्टर रणवीर शर्मा ने आज जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला पंचायत सीईओ श्री राहुल देव, संयुक्त कलेक्टर श्री शिव बनर्जी, सीएमएचओ डॉ आर एस सिंह, सिविल सर्जन डॉ शशि तिर्की, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ अजय मरकाम की उपस्थिति में टीकाकरण कार्य की प्रगति की समीक्षा की । बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला परियोजना समन्वयक सर्व शिक्षा अभियान, सर्व जनपद सीईओ, सर्व बी ई ओ, बीआरसी, डीपीएम, बीपीएम, मितानिन प्रभारी, मनरेगा पीओ, उप अभियंता पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, तकनीकी सहायक, एन आर एल एम के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने 18 से 44 एवं 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के वैक्सीन लगे पात्र हितग्राहियों की जानकारी ली तथा शेष हितग्राहियों का समयावधि में शत प्रतिशत टीका लगाने के निर्देश दिये। उन्होंने टीका के प्रति भ्रांतियां फैलाने वालों को समझाइश देने, स्थानीय प्रतिनिधियों से, समाज प्रमुख से, धर्म पुजारियों से टीकाकरण हेतु अपील कराने कहा है। कलेक्टर श्री रणवीर शर्मा ने कोरोना संक्रमण के रोकथाम, बचाव एवं फैलाव को रोकने के लिए जिले के सभी पात्र हितग्राहियों से भ्रांतियां छोड़ नजदीकी टीकाकरण केंद्र में टीका लगाने की अपील की है ।
कलेक्टर श्री रणवीर शर्मा ने बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों कर्मचारियों को कहा की लोगों की भ्रांतियां तोड़ने के लिए हम सभी को समन्वय बना कर कार्य करना होगा तभी हम कोरोना संक्रमण को रोक सकते हैं। उन्होंने जिले के सभी बीईओ को टीकाकरण कार्य में प्रगति लाने के लिए, टीका के लिए प्रोत्साहित करने अपने अधीन शिक्षकों की ड्यूटी लगाने निर्देश दिए। कलेक्टर ने समस्त जनपद सीईओ, मितानिन प्रभारी, सभी एन आर एल एम, बीपीएम, पीओ मनरेगा, उप अभियंता पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, तकनीकी सहायक को अपने अपने कार्य क्षेत्र में जाकर टीका के प्रति लोगों को प्रोत्साहित करने, उन्हें समझाने तथा टीका लगाने के लिए सभी विभाग को समन्वय कर टीकाकरण सभी पात्र हितग्राहियों से शत प्रतिशत कराने कहां है।
कलेक्टर श्री रणवीर शर्मा ने समीक्षा बैठक में कोरोना संक्रमण से मृत्यु हुए लोगों की जानकारी ली। जिले में आज तक 209 लोगों की मृत्यु कोरोना संक्रमण से हो चुका है। कोरोना से मृत व्यक्तियों का मृत्यु प्रमाण पत्र बनाकर जल्द से जल्द प्रदाय करने के निर्देश दिये है। उन्होंने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के माध्यम से जो हितग्राही जिनकी मृत्यु हो गई है, और वह बीमा कराया है ऐसे व्यक्तियों के परिजनों को बीमा का लाभ पहुंचाने अग्रणी बैंक प्रबंधक को निर्देश दिए। एलडीएम श्री शिबू ईपेन ने आज तक 26 मृत व्यक्तियों के परिजनों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना का लाभ पहुंचाने की जानकारी दी। एलडीएम श्री शिबू ईपेन ने बताया कि कोरोना से जिनकी मृत्यु हुई है और उनका प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना बीमा हुआ है। उनके परिजन मृत्यु प्रमाण पत्र लाकर जहां उनका खाता है, वहां जमा कर इस योजना का लाभ ले सकते हैं। कलेक्टर श्री रणवीर शर्मा ने पंजीकृत तेंदूपत्ता संग्राहक जिनकी मृत्यु कोरोना से हुई है उन्हें भी वन विभाग के माध्यम से लाभ पहुंचाने कहां है। उन्होंने स्कूल के बच्चे जिनकी कोरोना से मृत्यु हुई है उनकी जानकारी लेकर छात्र बीमा योजना के माध्यम से परिजनों को लाभ पहुंचाने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया है। कलेक्टर ने पंजीकृत श्रमिक जिनकी मृत्यु कोरोना से हुई है उनके परिजनों को श्रम विभाग से जो सहायता राशि मिलता है। उन्हें प्रदाय करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री शर्मा ने समाज कल्याण विभाग से जिले में कोरोना से मृतकों की जानकारी लेकर जनपद पंचायतवार पात्र परिजनों को राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना के माध्यम 20 हजार रुपए राशि की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57