Advertisement

शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में शामिल हुए खाद्य मंत्री

गरियाबंद। प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी व संस्कृति मंत्री तथा गरियाबंद जिले के प्रभारी मंत्री श्री अमरजीत भगत आज देवभोग विकासखंड के ग्राम चिचिया में शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सम्मिलित हुए। उन्होंने शिव प्रतिमा की पूजा अर्चना कर नवनिर्मित मंदिर का लोकार्पण किया। इस अवसर पर सर्व यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री रमेश यदु, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती धनमति यादव , श्री जनक ध्रुव, ग्राम के सरपंच श्री राजकुमार कोर्राम, यादव समाज एवं अन्य समाज के लोग बढ़ी संख्या में उपस्थित थे।
समारोह को संबोधित करते हुए अपने संछिप्त उद्बोधन में मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री श्री अमरजीत भगत ने कहा कि शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में सम्मिलित होना मेरे लिए गौरवशाली क्षण है। भगवान शंकर जी को सभी प्रिय हैं। जिस प्रकार सृष्टि के निर्माता को सभी प्रिय हैं। इस लिए मानव – मानव में किसी प्रकार की भेद नहीं होना चाहिए। मंत्री श्री भगत ने कहा कि मानव सेवा ही ईश्वर सेवा है। हमे सामाजिक समरसता के साथ सभी के विकास पर ध्यान देना होगा। मंत्री श्री भगत ने स्थानीय प्रतिनिधियों के मांगो का जिक्र करते हुए क्षेत्र के विकास के लिए राज्य सरकार द्वारा बजट में प्रावधानों को रेखांकित किया। उन्होंने मंदिर निर्माण लागत राशि एक लाख रुपए देने की घोषणा की। साथ ही मंदिर से लगे तालाब की सौंदर्यीकरण के लिए दस लाख रुपए की घोषणा की। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57