Advertisement

अम्बिकापुर :दो दुकानों से जांच के लिए लिया गया पनीर का नमूना

अम्बिकापुर :दो दुकानों से जांच के लिए लिया गया पनीर का नमूना

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.21.47

कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देश पर जिले के मिठाई दुकानों का सतत निरीक्षण खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा किया जा रहा है। इसी कड़ी में दो मिठाई दुकानों से पनीर का नमूना लेकर जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला रायपुर भेजा गया है।
वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि विगत दिवस खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा अम्बिकापुर के मेसर्स जय मां तारा डेयरी तथा जय मां महामाया डेयरी एवं डेली निड्स का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण पश्चात विक्रय किए जा रहे पनीर (खुला) का नमूना को परीक्षण एवं विश्लेषण के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला कालीबाड़ी रायपुर भेजा गया है। प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत कार्यावाही की जाएगी।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM