
छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यरायपुर
सेंदरी पानी जलाशय के शीर्ष एवं नहरों के लिए 2.82 करोड़ की स्वीकृति
रायपुर : सेंदरी पानी जलाशय के शीर्ष एवं नहरों के लिए 2.82 करोड़ की स्वीकृति
छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग मंत्रालय द्वारा बिलासपुर जिले के कोटा विकासखण्ड अंतर्गत सेंदरीपानी जलाशय योजना के शीर्ष कार्य का सुदृढ़ीकरण एवं नहरों में सीमेंट कांक्रीट लाईनिंग कार्य हेतु 2 करोड़ 82 लाख 69 हजार रूपए की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति मुख्य अभियंता हसदेव कछार बिलासपुर को प्रदान की गई है। इस जलाशय के शीर्ष की मरम्मत तथा नहरों की लाईनिंग कराए जाने से इसकी सिंचाई क्षमता में 168 हेक्टेयर की कमी को पूरा करने के साथ ही कुल 249 हेक्टेयर में सिंचाई के लिए जलापूर्ति हो सकेगी।










